(सारा सच हिम्मत के साथ / राजकुमार सिंह)
HS-NEWS-R.P.SONI(M.P.)SINGRAULI-
जिले के चितरंगी खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ठठरा के जानकार ग्रामीण से मिली जानकारी अनुसार गत माह सरकार में बैठे नेताओं के निर्देश में आल्हा अधिकारियों द्वारा सुविधा शुल्क जमा करा नियम को तार-तार करते हुए प्रतिबंधित सोन नदी से रेत निकासी हेतु पंचायती लीज मंजूर कर दिया गया और सरपंच सचिव जिला खंड प्रशासन से सांठगांठ कर लीज शर्तों को दरकिनार करते हुए दर्जनों हैवी मशीन लगा गहरी खुदाई कर लीज चिन्हित रकबे का रेत इस कदर निकासी कर बिक्री किया गया कि रेत लगभग पूरा खत्म होने कारण :-
नीला लिंक टच कर देखें रेत खेल वीडियो:-
लीज स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर पिपरझर स्थित प्रतिबंधित सोन अभ्यारण से अवैध रेत लगभग एक सैकड़ा टैक्टरों के जरिए निकासी परिवहन कर ठठरा रेत खदान के बाहर आराजी नंबर 28 में अवैध रेत भंडारण कराया जा रहा है एवज मे टैक्टर मालिकों को मात्र 800/- प्रति ट्राली के दर से भुगतान किया जा कर लीज संचालक द्वारा अवैध रेत को वैध बना 24000/- में 1000 फिट उत्तर प्रदेश सप्लाई किया जा रहा है बताते चलें चल रहे अवैध खरीद-फरोख्त में जिला जिम्मेदार अधिकारी सहित स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा लीज संचालक सरपंच सचिव का जमके सहयोग किये जाने के कारण लोगों में आक्रोश पनप रहा है

बताया जा रहा है लीज मालिक के द्वारा निर्धारित स्थल में ही रेत भंडारण करने टैक्टर मालिकों को पुलिस द्वारा मजबूर किया जा रहा है जहाँ से सिर्फ 800/- प्रति ट्राली भुगतान होने व कम मुनाफा होने के कारण ज्यादातर ट्रैक्टर मालिक अन्यत्र बेचना चाहते हैं किंतु पुलिस द्वारा लीज के पास भंडारण करने हेतु मजबूर किया जा रहा है जिस बात को लेकर आए दिन चोर सिपाही के बीच तू-तू मैं-मैं हो रहा है ऐसे में चोर सिपाही के बीच रात के अंधेरे में खूनी जंग संभावित है। अगले अंक में गैरकानूनी कारोबारियों का अब तक का सब से बड़ा खुलासा पढ़ने के लिए जुड़े रहे हिम्मत समाचार खबरों के साथ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal