बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला यातायात पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है वही यातायात जन जागरूकता के लिये यातायात रथ जिले भर में भ्रमण कर रहा है और जिससे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जानकारियां दी जा रही है और वही शहर में यातायात नियमों का पालन करने वाले मोटरवाहन चालकों को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

जिले के खुटार, परसौना, रजमिलान और मोरवा में यातायात नियमों का पालन करने वालों को मिठाई खिलाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक – अभिजीत रंजन के दिशा- निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक प्रदीप सेन्डे के मार्गदर्शन मे जिला यातायात प्रभारी सूबेदार – अजय प्रताप सिंह व ट्रैफिक पुलिस के द्वारा यातायात जागरूकता हेतु अभियान चलाकर यातायात पुलिस आदतन यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सुरक्षा उपाय करने वाले चालकों को माला फूल पहनाकर व मिठाइयाँ खिलाकर सम्मानित किया गया ।
वही श्री सिंह ने कहा अब तक पुलिस यातायात उल्लंघन करने वालों की पहचान करने और जुर्माना लगाने और वाहनों को जब्त करने की कोशिश करती रही है अब लोगो को जागरुकता हेतु सिंगरौली पुलिस ने जिले में यातायात नियमो का पालन करते हुये चल रहे चालको को माला पहनाकर व मिठाइयाँ बांट रही है एक ओर जहां पुलिस के हाथों सम्मान पाकर वाहन चालक बेहद खुश नजर आये तो दूसरी तरफ़ पुलिस का मानना है कि सिंगरौली जिला हैवी ट्राफिक की चपेट में है जहां कोयले के परिवहन से जुड़े बड़े वाहन लगातार बढ़ रहे हैं और इनकी वजह से लोग हादसों का शिकार होते हैं, लेकिन अगर लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो उनकी जान बचायी जा सकती है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal