Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020 के तहत नगर निगम की निगाहे अब बड़े प्रतिष्ठानो एवं शापिंग मालो पर जुर्माने कार्यवाही कर दी गयी हिदायत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली को स्वच्छता में *”टॉप- टेन”* लाने हेतु *”स्वच्छ सर्वेक्षण – 2020″* के तहत अब नगर निगम की टीम के द्वारा शहर में स्थापित ऐसे बड़े प्रतिष्ठान, होटलो, शापिंग मालो पर नजर रखी जा रही है जिनके द्वारा अपने प्रतिष्ठानो से निकलने वाले कचरे का सही संग्रहण नही किया जा रहा है और कचरे को खुले मे ही फेका जा रहा है और अपने आस-पास गन्दगी किये जा रहे है ।

वही विशाल मेगा मार्ट ताली के पास जिला कलेक्टर नपानि सिंगरौली प्रशासक- केवीएस चौधरी एवं निगमायुक्त- शिवेन्द्र सिंह ने स्वयं गन्दगी को देख उनके द्वारा निगम अमले को निर्देश दिये गये है कि ऐसे प्रतिष्ठान जिनके द्वारा सूखे एवं गीले कचरे को अलग – अलग नही रखा जा रहा है कचरे को खुले मैदान में फेका जा रहा है और उनके उपर दण्डात्मक कार्यवाही की जाये और वही गनियारी के आवासीय कालोनी और आसपास कलेक्टर – आयुक्त द्वारा स्वच्छता के प्रति निरीक्षण किया गया ।

इसी तारतम्य में आज थाना रोड बैढ़न में स्थापित विशाल मेगा मार्ट के द्वारा अपने यहाँ से निकलने वाले कचरे को खुले मैदान फेका जा रहा और सूखे एवं गीले कचरे को अलग – अलग नही रखा जा रहा है वही नगर निगम अमला द्वारा आज इस प्रतिष्ठान के पर 2 हजार रूपये जुर्माने की कार्यवाही की गयी साथ ही हिदायत दी गयी कि अगर दोबारा इस प्रकार का कार्य किया गया तो आपके विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की जायेगी और अपने आसपास साफ – सफाई रखे ।

वही नगर निगम उपायुक्त – आईडी सिंह चौहान के नेतृत्व मे नवजीवन विहार जोन में 05 व्यक्तियो के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की गयी और इन लोगो के द्वारा अपने घर से निकलने वाले कचरे को सड़क एवं नालियो में फेका जा रहा था जुर्माने की कार्यवाही अनारकली ग्राम ढोटी के उपर 5 सौ रूपयें, डेयरी फार्म पर 5 सौ रूपयें, सुरेश शाह 250 रूपयें, कृष्णा शाह 250 रूपये का जुर्माना किया गया है ।

वही साथ ही नवजीवन विहार जोन के कई मोहल्ले में सम्पर्क कर आम नागरिको, व्यवसाईयो अपील की गयी कि अपने घर से निकलने वाले कचरे को अलग – अलग रखे और निगम के कचरा संग्रहण वाहन में डाले और स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान पूछे जाने वाले सात सवालो से भी आम नागरिको को अवगत कराया गया ।

*उक्त जुर्माने की कार्यवाही में मुख्य रूप से एसडीओ- आरके जैन, एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, सहायक यंत्री स्वच्छता नोडल अधिकारी- सन्तोष पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक- संतोष तिवारी, पी.के.सिंह, अशोक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी सफाई कर्मी मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...