Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

थाने की सीमा खत्म होते ही पुलिस लौटी, मैरिज गार्डन संचालक ने अमले को पीटा

ग्वालियर- अवैध रूप सेचार शहर का नाका क्षेत्र में चल रहे मैरिज गार्डन श्री अवंति वाटिका को सील करने पहुंची प्रशासन की टीम को गार्डन मालिक भजनलाल कुशवाह और उसके साथियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमलावराें के हाथ में हथाैड़े, सब्बल और डंडे थे। इस दौरान पुलिस बल नहीं था।
हजीरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे अधिकारी।
हथाैड़े, सब्बल और डंडों से की मारपीट
अवैध मैरिज गार्डन सील करने पहुंची थी प्रशासन की टीम
इससे पहले ग्वालियर थाने की पुलिस टीम साथ चल रही थी, जाे थाने की सीमा खत्म हाेने के बाद लाैट गई। इसके बाद टीम हजीरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंची, जहां मारपीट हुई। बाद में अफसरों ने हजीरा थाने में भजनलाल और 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मारपीट में पटवारी जितेंद्र यादव, रामलखन भदौरिया को चोटें आई हैं। टीम में अपर तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार, दाे राजस्व निरीक्षक और तीन पटवारी थे।

पुलिस लौट रही थी तो हमें सूचना तो देती
अपर तहसीलदार रामनिवास सिंह सिकरवार ने कहा कि घटना के बाद हमने पुलिस बल का पता किया तो बताया गया कि ग्वालियर थाने की पुलिस अपनी सीमा खत्म होते ही लाैट गई थी, जबकि उसे हमें जानकारी देना चाहिए थी ताकि हम हजीरा थाने की पुलिस काे साथ लेकर कार्रवाई करते।

हम ताे बताकर आए थे

ग्वालियर क्षेत्र में कार्रवाई के दाैरान पुलिस बल साथ था। हजीरा चौराहे पर पहुंचने के बाद पुलिस बल, प्रशासनिक टीम को बता कर वहां से चला आया। टीम काे आगे भी कोई कार्रवाई करना है, इसकी हमें जानकारी नहीं थी।
रघुवीर मीणा, थाना प्रभारी ग्वालियर
हमें काेई सूचना नहीं दी
चार शहर का नाका क्षेत्र में कार्रवाई करने से पहले टीम ने हमें काेई सूचना नहीं दी। एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आलोक परिहार, थाना प्रभारी, हजीरा

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...