ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/01/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “स्वच्छ सर्वेक्षण- 2020″के तहत 4 जनवरी से प्रारम्भ होकर 31 जनवरी 2020 तक स्वच्छता के प्रति सभी को जनजागरूक करते हुये अपने आसपास साफ – सफाई कचरा इत्यादि खुले में न फेंके गीला और सूखा कचरा अलग – अलग डस्टबिन में रखे और कचरा वाहन में डाले ।
वही बैढन बस स्टैंड के पास और पोस्ट ऑफिस रोड पार्क के आस-पास निरीक्षण के दौरान लोगो द्वारा फैली गंदगियों एवं सड़क रास्ते में मलबे को लेकर रहवासियों को जिला कलेक्टर- केवीएस चौधरी द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया साथ ही देशी – शराब दुकान के सामने ठेले वालों के द्वारा गंदगी की जाती है जिसे शराब दुकानदार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी गयी कि ठेले दुकान वगैरह यहाँ न लगवाये ठेला दुकान लगा तो आगे कड़ी

कार्यवाही की जायेगी और वही शराब दुकान द्वारा बरामदा में अतिक्रमण किया गया है जिसे जल्द अतिक्रमण हटाने की बात कही गयी और बरामदा खुला रहेगा और पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा के घर पास पार्किंग और सामने खण्डहर और अतिक्रमण को नपानि सिंगरौली द्वारा हटाया जायेगा और अम्बेडकर चौक से थाना रोड के बीच औद्योगिक विकास निगम भूमि के बगल से सड़क खुलवाने की बात की चर्चा की गयी जिसे आज शाम को विकास निगम के अधिकारी को पेपर के साथ एसडीएम कार्यालय बुलाया गया और कृषि उपज मंडी में नया सब्जी मंडी लग रहा है जिनमे एक पूर्वी साइड में मंगलवार के पहले एक गेट खुलवाया जाये ताकि आवागमन सुगम हो सके ।
वही नपानि आयुक्त – शिवेंद्र सिंह और एसडीएम- ऋषि पवार ने दुकानदारों द्वारा समझाइस देते हुये नाली के ऊपर अतिक्रमण हटवाया गया और आगे अतिक्रमण हटवाकर नालियों की सफाई की जायेगी ।
मल्हार पार्क के सामने बिरसा मुंडा चौपाटी में खान – पान से सम्बन्धित ठेला फुटपाथी वगैरह दुकान लगाये और बस स्टैंड के प्रतीक्षालय के पास बिसात खाना फुटपाथी को दिये स्थान शुलभ शौचालय के बगल में बने शेड में दुकान लगाये और वही कपड़ा- जूता – बेल्ट – घड़ी – ठेला – फल फुटपाथी वगैरह पुराना सब्जी मंडी के टिन शेड में दुकान लगाये और यत्र – तत्र दुकान न लगाये और गंदगी न फैलाएं और वही पंडित व तिवारी भोजनालय के द्वारा शिकायत की गयी कि नालिया जाम है और नालियों के ऊपर अवैध तरीके से दुकान बना हुआ है जिसे नालियों की सफाई नही हो पाती है एसडीएम ने भरोसा दिलाया है कि सफाई करवायी जायेगी ।
वहीं गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों एवं ठेले वाले को जुर्माने की कार्यवाही की गयी और साथ ही समझाइस दी गयी आगे नाली के ऊपर दुकान न लगाये नहीं तो नपानि प्रशासन द्वारा सामान को जप्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी साथ ही जिस दुकानदार के पास डस्टबिन नही है और उसे नपानि सिंगरौली द्वारा शु:ल्क लेकर डस्टबीन दिया जायेगा ताकि आसपास गन्दगी नही होगी और लोग कचरे को डस्टबिन में जरूर डालेंगे साफ सफाई बना रहेगा ।
उक्त स्थल निरीक्षण एवं कार्यवाही के दौरान मुख्य रूप से जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी, नपानि आयुक्त- शिवेंद्र सिंह, एसडीएम – ऋषि पवार, राजस्व अधिकारी- आर.पी. बैस, कार्यपालन यंत्री – व्हीपी उपाध्याय, एसडीओ – आरके जैन, एसडीओ- रत्नाकर गजभिए, उपयंत्री- डीके सिंह, उपयंत्री- अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक- जितेंद्र सिंह, बीरेन्द्र द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal