Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*नगरा पुलिस व स्वाट टीम बलिया द्वारा पुलिस मुठभेंड़ में 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*कब्जे से चोरी की 01 अदद बोलेरो, 02 अदद मोबाइल तथा 02 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस,01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद फायर शूदा मिस कारतूस 315 बोर बरामद।*

बलिया:–पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शातिर/ वारंटी / वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 05.01.2020 को यादवेन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक नगरा व उ0नि0 रामाश्रय यादव मय हमराह तथा उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम बलिया, उ0नि0 संजय सरोज, हे0का0 श्यामसुन्दर सिंह यादव मय स्वाट टीम के वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्त व वारण्टी,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन हेतु गड़वार तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि विगत दिनों थाना नगरा क्षेत्र से चोरी गयी बोलेरो को बेचने के लिये बदमाश रसड़ा की तरफ से बेल्थरा होते हुये सीवान बिहार जाने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम नगरा-रसड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित कोलम्बस स्कूल के पास चेकिंग के लिये प्रस्थान कर गाड़ियो को आड़ में छुपा कर मय पुलिस टीम के गाड़ाबंदी कर मदमाशो के आने का इंतजार करनें लगे कि कुछ समय में रसड़ा की तरफ से एक बोलेरो UP 50 AS 3767 आती हुयी दिखायी दी, जिसे पास आने पर पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो बोलेरो चालक द्वारा वाहन को तेजी से मोड़ना चाहा कि गाड़ी बंद हो गयी और चालक व बोलेरो पर बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर कर दियें। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचते-बचाते तथा साहस का परचिय देते हुये बोलेरो पर सवार दो व्यक्तियों को मय बोलेरो के मौके से समय 15.15 बजे पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये ।
पुछताछ व जामांतलाशी में क्रमशः चालक का नाम अमन उर्फ राजू यादव पुत्र रामकेर के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाइल तथा दूसरे व्यक्ति अजय यादव पुत्र शिवमुनी यादव के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस, 01 अदद फायर शूदा मिस कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाइल बरामद हुआ। बरामद असलहों व वाहन का कागजात मांगा गया तो दिखाने में असमर्थ रहें।
कड़ाई से पुछताछ में उक्त लोगों ने बताये कि हम लोगों के पास असलहें हैं जिसके बल पर हम लोंग, लोगों को डरा-धमकाकर व आतंकित कर उनसे माल लूटतें हैं। यह बोलेरो हम लोगों ने नवम्बर महिने के 22/23 तारिख की रात में मलप राइस मील के पास चोरी किये थे। जिसे आज हम लोग बेचनें हेतु बिहार लेकर जा रहे थे। जिसका असली नंबर WB 40 AF 8769 है । उक्त लोगों द्वारा दिनांक 28.12.2019 की रात्रि थाना कासिमाबाद के सनेहुआ चट्टी क्षेत्र से अपने एक अन्य साथी श्यामकरन के साथ मिलकर मोबाइल, रुपये, मोटरसाइकिल की लूट करने की बात स्वीकार की गयी है । इस सम्बन्ध में थाना नगरा पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है एवं फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगणः-*
1- अमन उर्फ राजू यादव पुत्र रामकेर निवासी बरजला थाना मुहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ।
2- अजय यादव पुत्र शिवमुनी यादव निवासी कटबांस थाना कोपागंज जनपद मऊ।
*फरार अभियुक्तः-*
1- श्याम करन यादव पुत्र सीताराम निवासी रसूलपुर थाना घोसी जनपद मऊ।
2- पप्पू पुत्र चन्द्रभान यादव निवासी रसूलपुर थाना घोसी जनपद मऊ।

*बरामदगी -*
1- 01 अदद चोरी की बोलेरो नंबर WB 40 AF 8769
2- 02 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस,01 अदद खोखा कारतूसव 01 अदद फायर शूदा मिस कारतूस 315 बोर।
3- 02 अदद मोबाइल ।
*अनावरित अभियोग-*
मु0अ0स0-244/19 धारा-379 भादवि थाना नगरा जनपद बलिया।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. यादवेन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक नगरा व उ0नि0 रामाश्रय यादव मय हमराह।
2. उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम बलिया,
3. उ0नि0 संजय सरोज स्वाट टीम,
4. हे0का0 श्यामसुन्दर सिंह यादव स्वाट टीम,
5. आरक्षीगण स्वाट टीम- आ0 अनूप सिंह, आ0 वेद प्रकाश दूबे, अनिल पटेल, अतुल सिंह व विजय राय।
*दिनांक- 06.01.2020*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...