
बलिया:– पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अवैध शराब माफियाओं व तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 05.01.2020 को उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह के देखभाल क्षेत्र हेतु प्रानपुर इण्टर कालेज प्रानपुर के पास मौजूद थे कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि कल्यान डेहरा ईट भट्ठा पर बाहर की शराब है जो बिहार ले जाने के फिराक में कुछ लोग मौजूद हैं। इस सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराही गणों के मौके पर पहुंचे कि दो व्यक्ति दिखाई दिये । जो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास किये। जिनको आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर मौके से समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। भागने का कारण पूछा गया तो बताये कि साहब गिरे हुए टीन शेड के पीछ पुआल से ढका हुआ शराब रखा गया है । जिसको हमलोग बिहार लेजाकर बेचतें हैं। पुआल को हटाकर देखा गया तो पेटियां रखी हुई थीं। पेटी को खोल कर देखा गया तो पेटी के अन्दर (crazy romeo whisky) अवैध शराब बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना खेजुरी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
*बरामदगी-*
80 पेटीयों मे अवैध अंग्रेजी शराब (crazy romeo whisky) किमती करीब 1,50,000/- रुपये।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1- अर्जून यादव पुत्र हरेराम यादव नि0 ग्राम प्रानपुर थाना थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
2- रवि सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह नि0 ग्राम सुल्तानपुर थाना दानापुर जनपद पटना बिहार।
*बरामदगी करने वाली टीम-*
उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह थाना खेजुरी।
*दिनांक 05.01.2020*
*पुलिस ने ईट भट्टे से 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal