राजकुमार सिंह ब्यूरो सिंगरौली
बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली/ नगर पालिक निगम अंतर्गत बैढन के भीड़ भाड़ वाले इलाके में NCL कालोनियों से सब्सिडी युक्त LPG गैस सिलेंडर की खरीदारी कर महंगे कीमत पर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग कर बड़ा कारोबार चलाया जा रहा है जहाँ एक तरफ शासन के सब्सिडी का दुरुपयोग कर अपनी कमाई की जा रही है वहीँ शहर के बीच ऐसे कारोबारियों के होने से बड़ी दुर्घटना होने की असंका बनी रहती है । पहले भी गैस दुकानों में सिंगरौली

जिले के कई अलग अलग बाजारों में आग लग चुकी है वही बैढन में भी काली मंदिर के पास गैस रिफिलिंग करते समय आग लग चुका है जिसे समय रहते प्रशासन की मदद से बड़ी दुर्घटना को रोक लिया गया था नही तो कुछ और हो जाता।।लेकिन अभी भी बैढन बाजार के भीड़ भाड़ वाले बाजार में आज भी गैस कालाबजारी और रिफिलिंग का कारोबार जोरो पर फल फूल रहा है जिला प्रशासन द्वरा अगर समय रहते इसे नही रोका गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal