Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लैंड रिकॉर्ड के सस्पेंड बाबू को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

ग्वालियर -पत्नी, बच्चों को फिल्म दिखाने और डिनर कराने के बाद घर छोड़कर लौट रहे लैंड रिकॉर्ड के सस्पेंड बाबू संजय भागवानी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। घटनागत रात 1 से 2 बजे के बीच अलापुर चौराहा सिरोल की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाबू को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन काफी पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। संजय भागवानी 2016 में उस समय चर्चा में आया था जब उसके यहां चोरी हुई थी। चोरी के समय सिर्फ 4.5 लाख रुपए बताए थे। चोर पकड़े जाने पर लगभग 2 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था। अगस्त 2019 में संजय भागवानी के यहां लोकायुक्त का छापा भी पड़ा था, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।
अगस्त 2019 में संजय भागवानी के यहां लोकायुक्त का छापा भी पड़ा था, जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।
पड़ाव स्थित गांधी नगर निवासी संजय (46) पुत्र जयराम भागवानी लैंड रिकॉर्ड में बतौर बाबू पदस्थ हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने सिरोल स्थित गार्डन पैलेस में घर लिया है। पत्नी व दोनों बच्चे वहीं रहते हैं। नए साल के आगमन से पूर्व गुजरते साल को अलविदा कहने के जश्न में संजय भी पत्नी व बच्चों को घुमाने ले गए थे। पहले परिवार को फिल्म दिखाई फिर रात को डिनर कराया। इसके बाद पत्नी, बच्चों को गार्डन पैलेस स्थित घर छोड़ने के बाद वहां से एक्टिवा लेकर वह गांधी नगर स्थित पुश्तैनी घर के लिए निकले थे। मंगलवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच का समय था। अभी वह सिरोल थानाक्षेत्र स्थित अलापुर चौराहे पर पहुचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार किसी वाहन ने उनको सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि संजय की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना कुछ राहगीरों ने पुलिस को दी। सिरोल थाना प्रभारी केपी यादव मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

पत्नी करती रही कॉल…

संजय के परिवार में पत्नी सुमन, बेटी यूविका (12) व बेटा रितिक (10) हैं। जब गार्डन पैलेस से संजय निकला तो कुछ देर बाद पत्नी ने यह जानने के लिए कॉल किया कि वह गांधी नगर स्थित घर पहुंच गए। वह लगातार कॉल कर रही थी, जबकि संजय हादसे का शिकार हो चुका था। जब पुलिस ने परिजन को सूचना दी तो घटना का पता लगा।

ऐसे आए थे चर्चा में

सितंबर 2016 में संजय के गांधी नगर स्थित घर से दो बैग चोरी हुए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने पड़ाव थाने में करते हुए सिर्फ 4.5 लाख रुपए कैश चोरी होना बताया था। पर जब चोरी का राज खुला तो लगभग 2 करोड़ रुपए चोरी होना निकला था।

लोकायुक्त का छापा भी पड़ा

2 अगस्त 2019 को संजय के घर पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा भी मारा था। जिसमें पुलिस ने उनके घर से काफी कैश, दस्तावेज जब्त किए थे। जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया।

इन्होंने कहा

सड़क हादसे में संजय भागवानी की मौत हुई है। अलापुर के पास मंगलवार रात 2 बजे घटना हुई है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। – केपी यादव, थाना प्रभारी सिरोल

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...