Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया पुलिस ने वाहन चोर गैंग के तीन शातिर चोर को किया गिरप्तार*

बलिया:–अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया द्वारा जनपद में शातिर अपराधियों /वाहन चोरों /वांछित अपराधी/ वारंटियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.12.2019 को प्रभारी निरीक्षक श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह की संयुक्त टीम को अहम सफलता प्राप्त हुयी है । जरिए मुखवीर सूचना मिली की थाना/ आस पास के थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले शातिर चोर एक वाहन बलेनो नं0 HP35/3241 ब्लू कलर से रोडवेज बस स्टैण्ड के पास गाड़ी खड़ी कर किसी व्यक्ति के आने का इन्तजार कर रहे है जो चोरी के वाहन की विक्री करने वाले है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है इस सुचना पर प्रभारी निरीक्षक उभाव तत्काल मौके पर पहुचे व रोडवेज बस स्टैण्ड के सामने खड़ी ब्लू कलर की कार के पास पहुचे तो हम पुलिस वालों को गाड़ी से उतरते देखकर उसमें बैठे व्यक्ति घबड़ा कर कार का फाटक खोलकर निकलना चाहे कि हमराहियान की मदद से कार में बैठे तीनो व्यक्तियों को कार में ही रोक लिया गया । बारी-बारी नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम *आकाश राजभर उर्फ संजीवन पुत्र जय प्रकाश राजभर ग्राम आरीपुर सरया थाना भीमपुरा बलिया, दुसरे ने राहुल यादव पुत्र शिवनाथ यादव ग्राम गंगापुर थाना मनियर बलिया तथा तीसरे ने निर्भय साहनी पुत्र बीरबहादुर साहनी ग्राम खादीपुर मलाही चक थाना कोतवाली बासडीह बलिया* बताया । तत्पश्चात वाहन बलेनो नं0 HP35/3241 की डिग्गी खोलकर चेक किया गया तो मानीटर BEETEL, LED कम्पनी माडल नं0 VISION 1016 UNO, SL. No. 32BIA46110704035, प्रिन्टर-1 CANON माडल L1112IEIS13252 (Part-1) 2010, R-41001260, 2. EPSON माडल L-380 SL.No. X2Q5328083, की बोर्ड LENOVO कम्पनी, इनवर्टर LUMINOUS (TEZ) SMART PLUS 1075/12V SL. No. 5CFA79C1039607, बैटरी FELIX MOST POWER BATTERY FBIT 12V 180 AH बरामद हुआ । उक्त बरामद सामान के सम्बन्ध में गहनाता से पूछताछ किया गया तो काफी हीला हवाली के बाद बताये कि यह सामान हम लोग अपने साथी अक्षय यादव ग्राम विशुनपुरा थाना मनियर बलिया के साथ ग्राम पुरा पतोई चट्टी थाना भीमपुरा से एक कमरे में स्थित दुकान से तीन चार दिन पहले हम लोग इसी गाड़ी से हम लोग पुरा पतोई में जाकर चोरी किये थे तथा 3-4 दिन पहले हम लोग रेलवे स्टेशन बेल्थरा रोड से एक स्पेलेण्डर प्लस व करीब 15-20 दिन पहले एक पैशन प्रो मस्जिद वाली गली बेल्थरा रोड से तथा थाना नगरा क्षेत्रान्तर्गत विधायक श्री उमाशंकर सिंह द्वारा कराये जा रहे सामुहिक शादी के दौरान अपने साथी अक्षय यादव ग्राम विशुनपुरा PS मनियर बलिया व रामजी यादव पुत्र राजदेव ग्राम खादीपुर मलरही चक थाना बासडीह बलिया के साथ मिलकर चोरी किये थे । उक्त तीनो वाहन मो0सा0 बेचने के उद्देश्य से छिपाकर रखे है आज उसी को बेचने जा रहे थे उक्त के संबंद में थाना उभाव पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त आकाश उर्फ सजीवन राजभर, राहुल यादव, निर्भय साहनी को चालान न्यायालय किया गया ।¬¬

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- आकाश उर्फ सजीवन राजभर पुत्र जयप्रकाश राजभर सा0 आरीपुर सरयां थाना उभांव जनपद बलिया,
2- राहुल यादव पुत्र शिवनाथ यादव सा0 गंगापुर थाना मनियर जनपद बलिया
3- निर्भय साहनी पुत्र वीरबहादुर साहनी सा0 खादीपुर मलरहीचक थाना उभांव जनपद बलिया

*नाम पता फरार अभियुक्तः-*
1-अक्षय यादव पुत्र अज्ञात सा0 विशुनपुरा थाना मनियर जनपद बलिया

*बरामदगी -*
1. मो0सा0 स्पेलेण्डर प्लस नं0 यू0पी0 60एए 3708 ब्लैक ग्रे कलर
2. पैशन प्रो नं0 यू0पी0 60 पी 6696 काली पट्टी ग्रे कलर
3. एचपी 3241 ब्लू कलर बलेनो कार
4. मानीटर बीटेल एलईडी
5. प्रिन्टर कैनन
6. प्रिन्टर एप्सन
7. कीबोर्ड लीनोवो
8. इन्वर्टर ल्यूमिनस
9. ट्यूबलर बैट्री तेज
10.चोरी हेतु प्रयुक्त किये जाने वाले 05 अदद चाभी का गुच्छा

*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
प्र0नि0 श्री योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना उभाव बलिया।
उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव थाना उभाव बलिया।
उ0नि0 श्री राम सिंह यादव थाना उभाव बलिया।
आरक्षी – उधम सिंह, दीनानाथ यादव, हरिओम साहनी, ओमप्रकाश यादव, रणजीत यादव, दीपनारानयन पासवान,बच्चेलाल यादव थाना उभाव बलिया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...