Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सिंगरौली जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग के सह पर रेत निकासी में नदियो का सीना किया जा रहा छल्ली

बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:-अगर बात की जाए अवैध रेत परिवहन की तो सिंगरौली जिले का नाम सबसे पहले आता है चाहे नदी हो नाला हर जगह से अवैध रेत निकासी का काम पुलिस और माइनिंग विभाग के रहमो करम पर दिन दुगना रात चौगुना चल रहा है इतना ही नही पी सी मशीन के द्वारा रेत निकासी कर नदियों का

सीना छल्ली करने में रेत माफिया कोई कसर बाकी नही छोड़ रहे हैं ,लेकिन करे भी तो क्यो नही जब रेत माफियाओ के सर पर पुलिस और माइनिंग विभाग का हाथ जो रहता है रेत का अवैध परिवहन जोरो पर चल रहा है लगातार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से रेत माफियाओ द्वारा दूसरे राज्य उत्तर प्रदेश ,बिहार में रेत बेचने का काम किया जा रहा है अगर इसी तरफ से सिंगरौली जिले में नदियों का दोहन करके पी सी मशीनो से रेत का अवैध परिवहन दूसरे राज्यो में होता रहा तो वह दिन दूर नही जब सिंगरौलीवासियो को अपने मकान बनाने के लिए दूसरे राज्यो से कई गुना ऊंचे दामों में रेत मंगवाना पड़ेगा

वही जब माइनिंग अधिकारी को नदी में पी सी मशीन से रेत निकाले जाने की सूचना दी गई तो गोल मटोल बाते करके जवाब देने से बचते नजर आए वही पुलिस भी किसी तरह की सक्रियता नही दिखाती जैसे सब मिल जुल कर चल रहा हो

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...