बलिया:—पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 26.12.2019 को उ0नि0 रोहन राकेश सिंह थाना कोतवाली मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति हेतु डायमंड चौराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति महावीर घाट की तरफ आने वाले है व किसी घटना को अंजाम देने वाले है। इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह के साथ महाबीर घाट पहुचे कि थोड़ी देर बाद तेज गति से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे जिन्हे पुलिस बल द्वारा रोकने का इशारा किया गया। पुलिस बल देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हे आवश्यक बल प्रयोग कर समय करीब 20.55 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो क्रमशः अपना नाम आकाश यादव पुत्र भोला यादव निवासी ग्राम हुशैनाबाद थाना बासडीह कोतवाली तथा दुसरे ने अपना नाम रजनीश सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम व थाना गड़वार बलिया बताया बताया। जामातलाशी ली गई तो उनके पास से 02 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्तियों से तमंचा,कारतूस रखने व मोटर साइकिल के संबंध में कागजात मांगा गया जिसे दिखाने में असमर्थ रहे।
इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
1- आकाश यादव पुत्र भोला यादव निवासी ग्राम हुशैनाबाद थाना बासडीह कोतवाली बलिया ।
2- रजनीश सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम व थाना गड़वार बलिया।
*बरामदगीः-*
02 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
उ0नि0 रोहन राकेश सिंह थाना कोतवाली मय हमराह।
*दिनांक- 27.12.2019*
*पुलिस ने तमंचा के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal