Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चंद घंटों में ही खुटार पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली//बैढन//खुटार ✍🏻राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:-आपको बता दें कि बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत खुटार चौकी क्षेत्र के गहिलरा गांव में बीते दिन 25 दिसंबर को एक महिला के ऊपर बलुआ से प्राणघातक हमला किया गया था व लाठी-डंडों से मारा गया जिससे महिला बुरी तरफ से घायल हो गई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही फरियादी कौशल प्रसाद शाह पिता रामप्रसाद शाह निवासी चितरबई कला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं और मेरी पत्नि

सुशीला शाह एक निमंत्रण में गहिलरा दिनेश शाह के घर गए हुए थे जैसे ही हम लोग खाना पीना खाकर घर आने के लिए बाहर निकले तो ललन शाह पुरानी रंजिश को लेकर मां बहन की गाली देने लगा और मेरी पत्नि सुशीला को जान से मारने की इरादे से बलुआ से सर पर प्राण घातक हमला कर दिया वही अरविन्द शाह व सुमित्रा शाह ने लाठी डंडे से मारपीट करने लगे जिससे महिला बुरी तरफ से घायल हो गई है जैसे ही इसकी सूचना खुटार चौकी प्रभारी नीरज सिंह चौहान को मिली उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन व ASP प्रदीप कुमार शेन्डे की निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक व कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में तत्परता दिखाते हुये अपराध क्रमांक 927/19 धारा 307,294,323,506,24 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर महज चंद घंटो में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी कुशवाहा, प्रधान आरक्षक रामजी पांडेय,संतोष वैश्य, इंद्रभान सिंह, रमेश मिश्रा,आरक्षक दिलीप धाकड़ ,पुष्कर पोरवाल, गुलाब सिंह, दीपक शिवहरे,धर्मेंद्र, रामनाथ व महिला आरक्षक वर्षा पांडेय की भूमिका सराहनीय रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...