बलिया:–पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 24.12.2019 को प्रभारी निरीक्षक फेफना शशिमौली पाण्डेय मय हमराह व स्वाट टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 02 व्यक्ति मोटर साइकिल सवार रसड़ा की तरफ से पियरिया होते हुये गड़वार की तरफ जाने वाले है, इस सूचना पर विश्वास कर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पियरिया गड़वार मोड़ पर आड़ में खड़े होकर आने जाने वाले मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों का इंतजार करने लगे कि कुछ देर बाद एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति गड़वार की तरफ मुड़े जिन्हे रूकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार मोड़कर भागना चाहे, जिन्हे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर समय 21.05 बजे पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों क्रमशः रवीन्द्र उर्फ लालू उर्फ मामा के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व रंजीत उर्फ पहलवान के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्तियों से तमंचा व कारतूस रखने व मोटर साइकिल के कागजात मांगा गया तो नही दिखा सके।
इस सम्बन्ध में थाना फेफना पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- रवीन्द्र उर्फ लालू उर्फ मामा पुत्र स्व0 जमुना यादव निवासी गुलौरी थाना हलधरपुर जनपद मऊ।
2- रंजीत उर्फ पहलवान पुत्र रामाश्रय )यादव निवासी अरदौना रेहिया थाना हलधरपुर जनपद मऊ।
*बरामदगी-*
1- 02 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पाण्डेय थाना फेफना मय हमराह।
2- स्वाट प्रभारी उ0नि0 राजकुमार सिंह।
3- उ0नि0 संजय सरोज स्वाट टीम।
4- हे0का0 श्याम सुन्दर सिंह यादव स्वाट टीम।
5- का0 अनुप सिंह, अतुल सिंह, वेद प्रकाश दूबे,अनिल पटेल स्वाट टीम।
*दिनांक- 25.12.2019*
*स्वाट टीम व फेफना पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही करते हुये हथियार के साथ दो ब्यक्ति को किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal