ब्यूरो कार्यालय सोनभद्र
हिम्मत समाचार/शक्तिनगर (सोनभद्र)| शक्तिनगर जयंत मुख्य मार्ग पर दुद्धीचुआ खदान मोड़ से लेकर एनसीएल खडिया परियोजना कालोनी मोड़ तक सड़क के दोनो तरफ़ कोल परिवहन मे लगे दैत्यनुमा ट्रेलर खड़े होने से आए दिन सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है| मप्र-उप्र सीमा को जोडती मुख्य सड़क कोल परिवहन कर रहे ट्रान्सपोटरो के मनमानी रवैये से ट्रेलर खड़ा करने के कारण अम्बेडकर नगर निवासियो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है और आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होने से रहवासियो की ज़िन्दगी झाम बन गयी है|

एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना से कोल परिवहन बड़े पैमाने पर सड़क मार्ग से किया जा रहा है, जिससे दैत्यनुमा ट्रेलरो की बाढ सी आ गयी है| मुख्य सड़क के दोनो किनारे अनियमित ट्रेलर खड़ा करने से सड़क संकरा हो जा रहा है, जो कभी भी बड़े हादसा का कारण बन सकता है| घन्टो जाम की स्थिति बनी रह रही है, जिससे आम जनता का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है| एनसीएल व ट्रान्सपोटरो के मनमानी से अम्बेडकर नगर निवासियो का जीना दुभर हो गया है| अनियमित रूप से कोल परिवहन के ट्रेलर आड़े तिरछे खड़े रहते है, जिससे स्कूल बस, एम्बुलेंस व ड्यूटी व स्कूल जाने वाली बसे घन्टो जाम का शिकार हो रही है|
कोल ट्रान्सपोटरो के मनमानी के आगे प्रबंधन व प्रशासन दोनो नतमस्तक है| पेट्रोलिन्ग मे निकली पुलिस की गाडिया भी जाम के झाम मे फ़स जा रही है और प्रशासन बेबस नजर आ रहा जाम घटवाने या कोई वैकल्पिक व्यवस्था करवाने मे| अम्बेडकर नगर क्षेत्र पंचायत सदस्य रामप्रकाश पनिका ने बताया कि एनसीएल दुद्धीचुआ परियोजना प्रबंधन को कई बार स्थिति से अवगत कराया जा चुका है परंतु प्रबंधन व प्रशासन की कुंभकर्णी निन्द टूट नही रही है| अगर जल्दि कोई ठोस निष्कर्ष नही निकलता तो अम्बेडकर नगर की जनता को लेकर सड़क पर उतरुन्गा और कोल परिवहन मे लगे ट्रेलरो के पहिए को रोक दिया जाएगा।
लोगों का यहाँ तक कहना है कि स्थानीय प्रशासन भी इसपे कोई कार्यवाई नही करती जब कि इन कोयला ट्रेलरों को अपने नियत यार्ड में खड़ा होना चाहिए क्यो की सड़क वाहनों को चलने के लिए होता है खड़ा करने के लिए नही।।।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal