Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एंटी माफिया विरोधी मुहिम- चेंबर उपाध्यक्ष पारस जैन के परिवार सहित चार का अतिक्रमण तोड़ा

चेंबर उपाध्यक्ष पारस जैन के परिवार सहित चार का अतिक्रमण तोड़ा

ग्वालियर-

किसी को पता ही नही था कि गोला का मंदिर से मेला रोड के प्रवेश मार्ग के कॉर्नर पर कृष्ण कॉलोनी से आदर्श नगर में जाने के लिए सरकारी खातों में पार (रोड) दर्ज है। इस पार पर चेंबर ऑफ कॉमर्म के उपाध्यक्ष पारस जैन के परिवार के प्रवेश मार्ग पर टीनशेट के बाद गार्डन, इसके अलावा 4 अन्य परिवारों ने भव्य कोठी के पीछे गार्डन बना रखे थे। एंटी माफिया विरोधी मुहिम के तहत प्रशासन के अमले ने गुरुवार की शाम को प्रवेश मार्ग के टीनशेट को जेसीबी लगाकर तोड़कर दिया। इसके अलावा गार्डन के लिए बनाईं गईं बाउंड्री वॉल बी नगर निगम के अमले ने तोड़ दी। कृष्णा नगर से प्रवेश मार्ग पर नरेंद्र कुशवाह के मकान में 3 किरायेदारों ने प्रशासन के अमले में आधा घंटे खाली करने के अल्टीमेंटम पर घर का सामान निकालकर बाहर रखने लगे। इसी बीच मकान मालिक स्टे की कोर्ट के स्टे की कॉपी लेकर पहुंच गए। अधिकारियों ने फिलहाल कार्रवाई पर विराम लगाकर स्टे के कागजों का स्टेटस का पता लगा रही है। 2 दिन का अल्टीमेटम देखकर अमला लौट गया।

भारी पुलिस के साथ प्रशासनिक अमले के गुरुवार की शाम को पारस जैन के बंगले के पास पहुंचते ही हड़कंप मच गया। व्यापारी के साथ आधा दर्जन नेता भी पहुंच गए। नगर निगम के मदाखलत दस्ते ने राजस्व के अभिलेखों में दर्ज कृष्ण नगर (बैंक कॉलोनी) रोड से आदर्श नगर में जाने के लिए पार को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सबसे पहले जैन परिवार के टीनशेट को तोड़ दिया। इसके बाद लंबा चौड़ा पार्क नजर आया। जिस पर पारस जैन का परिवार अपना मालिकाना हक जता रहा है। इस पार्क के पास चार परिवारों ने अपने निजी गार्डन बना रखा हैं। इन बंगलों का पिछले हिस्से से बकायदा इन गार्डनों में जाने के लिए गेट बने हुए हैं। अमले ने इन गार्डनों की बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। आदर्श नगर के प्रवेश मार्ग पर बने टीनसेट को भी जेसीबी से गिरा दिया।

ठिठुरनभरी ठंड़ में किरायेदारों ने सामान बाहर रखा- आदर्श नगर के कॉर्नर पर नरेंद्र कुशवाह के मकान में कुबेर पंड़ित,गायत्री भास्कर व भोला शंकर श्रीवास्तव किरायेदार हैं। प्रशासनिक अमले ने इन किरायेदारों को आधा घंटे में सामान निकलने के लिए कहा। किरायेदारों ने सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच मकान मालिक नरेंद्र कुशवाह स्टे को कॉपी लेकर पहुंच गए। स्टे की प्रति देखकर तोड़फोड़ की कार्रवाई पर फिलहाल विराम लगा दिया। स्टे का स्टेटस पता लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासनिक अमला 24 घंटे का अल्टीमेंटम देकर वापस लौट गया।

सरकारी कागजों में क्या पता नही, यहां हमने कभी पार नही देखी

चेंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष पारस जैन ने बताया कि उन्होंने पार्क वाली 12 हजार फीट जमीन अशोक शुक्ला से खरीदी है। प्रशासन राजस्व के दस्तावेजों में यहां से चार से साढ़े चार फीट की पार(रोड) बता रहा है। लेकिन हमने कभी यहां पार रोड नही देखा है। हमारा तो केवल टीनशेट हटाया है। पूर्व में इसका मामला कोर्ट में भी चला था।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...