Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चिटफंड कंपनी द्वारा पंजीयन कार्यालय में फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में एफआईआर दर्ज

ग्वालियर

झांसी ऊप्र की एक चिटफंड कंपनी द्वारा लोगों को पंजीयन कार्यालय में फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में रजिस्ट्री में विक्रता के नाम पर किसी सोसायटी के सीईओ राजेन्द्र राजौरिया का नाम सामने आया है। उसकी भूमिका कूटरचित धोखाधड़ी की है। इसलिए इस पर आवेदन को शिकायत मानते हुए मामला दर्ज किया जाए। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने जिला पंजीयक डॉ. दिनेश गौतम की शिकायत पर आरोपित राजेन्द्र राजौरिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इसके बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस को उप पंजीयक कार्यालय की ओर से जिला पंजीयक डॉ. दिनेश गौतम ने शिकायत की थी । शिकायत में बताया था कि चीनोर तहसील के तोड़ा गांव में दो प्लॉट (लगभग 24 बीघा जमीन) की कई लोगों को फर्जी स्टाम्प पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री की बात पिछले कुछ दिनों में हुई शिकायत के बाद सामने आई है। जब जांच की गई तो यह सामने आया कि रजिस्ट्री में जिन स्टाम्प का उपयोग किया गया है उन पर पहले ही रजिस्ट्री हो चुकी है।

क्या है मामला

उत्तर प्रदेश में सहज एग्रो कॉपरेटिव सोसायटी के नाम से एक फर्म संचालित है। जिसका मुख्यालय झांसी जिले में है। इसी सोसायटी में राजेन्द्र राजौरिया खुद को सीईओ बताता है। सोसायटी में करीब 41 से अधिक लोगों को 3 साल में रुपया दोगुना करने का लालच देकर निवेश कराया गया। जिसमें मेहताब सिंह राजपूत भी शामिल थे। निवेश के लिए रुपया लेते समय यह भी कहा गया था कि बीच-बीच में ब्याज का कुछ पैसा भी मिलता रहेगा। कुछ दिन पैसा दिया भी पर इसके बाद अचानक पैसा देना बंद कर दिया। इस पर निवेश करने वालों ने दबाव बनाया। तो नाइजर ग्रीन हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के सीईओ राजेन्द्र ने बताया कि उनके रुपयों से ग्वालियर के चीनोर तहसील के तोड़ा गांव में 3 लाख बीघा के हिसाब से जमीन खरीदी है। इसके बाद उन्होंने सभी लोगों को वालियर के विश्वविद्यालय थाना स्थित उप पंजीयक कार्यालय में अंगूठा लगवाया व फोटो खिंचवाए और रजिस्ट्री की कॉपी दे दी। पर बताया कि नामांतरण कुछ दिन बाद एक साथ करा देंगे।घटना जुलाई 2019 की है।

नामांतरण कराने पहुंचे तो खुला था मामला

जब नामांतरण के लिए यह लोग पहुंचे तो पता लगा कि जिस स्टाम्प पर रजिस्ट्री की गई है उस पर पहले ही रजिस्ट्री हो चुकी है। मतलब स्टाम्प से लेकर रजिस्ट्री सभी फर्जी है। यह बात सामने आने के बाद जिला पंजीयक ने मामले की लिखित शिकायत विश्वविद्यालय थाना में की। जिस पर जांच के बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...