बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अचानक बढ़ती ठंड एवं गलन के कारण अंतरराज्यीय बस स्टैंड में यात्री कप – कपाते हुये देखे गये और कुछ तो पेशी पर आये हुये थे जिनका आज फिर पेशी है यात्री प्रतीक्षालय में साल – चद्दर ओढकर लेते हुये दिखे ।

वहीं जबकि नपानि सिंगरौली द्वारा निर्मित ठंड से बचने एवं जरूरतमन्दों को रुकने हेतु बकायदा चौकी गद्दा – कम्बल इत्यादि व्यवस्था अंतरराज्यीय बस स्टैंड के बगल में आश्रय स्थल में नपानि सिंगरौली द्वारा संचालित था जो अब कुछ महीने से बंद पड़े होने के कारण कई यात्री चद्दर – साल में प्रतीक्षालय में गुजारने को मजबूर है और वही अंतरराज्यीय बस स्टैंड- जिला चिकित्सालय – काली मंदिर रोड सराफा चौक- मस्जिद तिराहा अंबेडकर चौक सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर पर अलाव न होने के कारण बढ़ती ठंड और गलन से बचने हेतु प्लास्टिक एवं कागज – टायर जलाते देखें गये ।
वही वार्ड क्र. 41 इंदिरा वार्ड गनियारी पार्षद – हीरालाल सोनी ने नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन से शीघ्र अलाव जलवाने एवं आश्रय स्थल नियमित संचालित करवाने की मांग की है ताकि लोगो को ठंड से राहत मिल सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal