Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

युवा टीम एवं नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में “एहसास” – 6 के तहत चिन्हित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वितरण होगा कम्बल कल

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के तत्कालीन एसडीएम सिंगरौली और वर्तमान जिला कलेक्टर उमरिया श्री स्वरोचिष सोमवंशी (आईएएस ) के नेतृत्व में गठित युवा टीम रक्तदान, वृक्षारोपण, जन जागरुकता,
सरकारी क्रियान्वयन में सहयोग और जब तब गरीबों असहायों की मदद जैसे नेक उद्देश्यों को पूरा करने के लिये बनी है वही टीम की इन गतिविधियों से सदस्यों में सेवा भावना बनी रहती है ।

“एहसास” अभियान के तहत प्रतिवर्ष आपसी सहयोग से युवा टीम एवं नवजीवन रहवासी कल्याण समिति गरीबों को गर्म कपड़ो का वितरण करती आ रही है इस वर्ष भी अब ठंड शुरु हो चुकी है हम सबको अब “एहसास” हो रहा है ।

युवा टीम और नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग से कम्बल एकत्र कर अब “एहसास -6” को क्रियान्वित करेगी और इस कड़ी में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से उनकी उपस्तिथि में कल दिनांक 17/12/2019 को दिन मंगलवार के पहले चरण में जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल के आँगनबाड़ी केंद्र सरईझर एवं झान्झी टोला में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को कम्बल वितरित कर उक्त टीम गरीब एवं जरुरत मंदो को मदद करेगी ।

जिसमे उक्त नेक कार्य मे युवा टीम सिंगरौली एवं नवजीवन रहवासी कल्याण समिति विंध्यनगर के समस्त पदाधिकारी सदस्य कल दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के पास उपस्थिति प्रार्थनीय है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...