
बलिया: जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शुक्रवार को हनुमानगंज ब्लाक के मंडी स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर उपलब्ध बोरे की संख्या, किसानों का पेमेंट स्टेटस सहित धान खरीद की अन्य व्यवस्था को जांचा।
निरीक्षण के दौरान चार दिन पहले अपना धान देने के बाद उसका मूल्य खाते में नहीं आने की बात एक किसान ने कही। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद अन्य किसानों से भी खरीद से जुड़ी सुविधाओं के बारे में पूछकर जानकारी ली। केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि किसानों की फसल का भुगतान निर्धारित समय में अनिवार्य रूप से हो जाए। डिप्टी आरएमओ इसकी नियमित समीक्षा करते रहें। यह भी निर्देश दिया कि हर केंद्र पर जरूरी व्यवस्था के साथ टोकन के अनुसार नियमानुसार खरीद सुनिश्चित कराएं। अपर जिलाधिकारी राम आसरे साथ थे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal