बढ़ता कारवाँ//सिंगरौली//ब्यूरो कार्यालय
BK NEWS//सिंगरौली:- विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया ने विन्ध्य के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से 14 दिसम्बर को दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “देश बचाओ” महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिस और तहस नहस होती अर्थव्यवस्था के खिलाफ होने वाली इस महारैली में विन्ध्य की ताकत दिखनी चाहिए !

अपने एक दिन के प्रवास पर सतना पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में होने वाली “देश बचाओ” महारैली केंद्र की जनविरोधी सरकार के खिलाफ एक युद्ध का आगाज है और इस युद्ध मे पार्टी के हर कार्यकर्ता को एक सैनिक के रूप हिस्सा लेना चाहिए अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे देश के अंदर एक भय का वातावरण बना हुआ है ऐसा लग रहा है जैसे देश को एक चुनी हुई सरकार नही बल्कि चन्द उद्योगपति चला रहे हों उन्होंने कहा कि ऐसा वातावरण कभी अंग्रेजी हुकूमत में देखने को नही मिला जो आज दिखाई दे रहा है अजय सिंह ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से अपील करते हुए कहा की लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ी जा रही इस लड़ाई में हम सबको अपनी प्रभावशाली उपस्थित दर्ज करानी चाहिए !
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal