बलिया:-पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 08.12.2019 को प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह थाना बांसडीह रोड मय हमराह देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित व इनामिया व जिलाबदर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टकरसन कांशीराम आवास विकास कालोनी के पास मौजूद थे, जरिये मुखबिर सूचना मिली कि जिलाबदर अपराधी अंशु गोंड शंकरपुर चट्टी पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह के साथ शंकरपुर चट्टी पहुँचे जहाँ मझौली मोड़ के पास अंशु गोड़ मोटरसाइकिल पर बैठा था, पुलिस टीम को देख भागना चाहा जिसे आवश्यक पुलिस बल प्रयोग कर समय करीब 19.15 बजे पकड़ लिया गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम अंशु गोंड उर्फ टिन्कू पुत्र अनिल गोंड निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड बलिया बताया। अंशु गोंड जिला मजिस्ट्रेट के आदेश दिनांक 25.10.2019 के तहत 06 माह के लिये जिलाबदर किया जा चुका है तथा अंशु गोंड के विरूद्ध थाना कोतवाली बलिया में मु0अ0सं0 406/19 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप अधि0 पंजीकृत है जिसमें वांछित था। इस सम्बन्ध में थाना बांसडीह रोड पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
अंशु गोंड उर्फ टिन्कू पुत्र अनिल गोंड निवासी शंकरपुर थाना बांसडीह रोड बलिया।
*आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0- 229/16 धारा 392,411 भादवि थाना बांसडीह रोड बलिया
2. मु0अ0सं0- 168/16 धारा 392,411 भादवि थाना हल्दी बलिया
3. मु0अ0सं0- 184/16 धारा 392,411 भादवि थाना हल्दी बलिया
4. मु0अ0सं0- 217/16 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना हल्दी बलिया
5. मु0अ0सं0- 127/16 धारा 379 भादवि थाना दुबहड़ बलिया
6. मु0अ0सं0- 647/16 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली बलिया
7. मु0अ0सं0- 246/17 धारा 41,411,419,420,307 भादवि
8. मु0अ0सं0- 273/17 धारा 394 भादवि थाना बैरिया बलिया
9. च0रि0सं0 42/19 धारा 110G थाना बांसडीह रोड बलिया
10. चि0रि0सं0 4/19 धारा 3(1) गुण्डा थाना बांसडीह रोड बलिया
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह थाना बांसडीह रोड मय हमराह
*दिनांकः- 09.12.2019*
*बलिया पुलिस ने जिलाबदर/ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal