Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*जिलाधिकारी ने महिला कैदियों व उनके बच्चों में बांटे गर्म कपड़े*

– *समय का सही दिशा में सदुपयोग करने का दिया सन्देश*

बलियाः जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को जिला जेल में महिला कैदियों व उनके बच्चों के बीच गर्म कपड़े वितरित किए। उन्होंने सबका हालचाल लेने के साथ कुछ सकारात्मक संदेश भी दिए। साथ ही सभी कैदियों को योग के जरिए निरोग रहने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि जेल में समय का सही दिशा में सदुपयोग करने का प्रयास करें। जेल एक सुधार गृह होता है, लिहाजा यहां से कुछ अच्छा सीख कर जाएं। इससे पहले जेल प्रशासन ने जेल में चलने वाली दिनचर्या के साथ स्वच्छता व शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास को बताया। विशेष तौर पर योग के बारे में जानकारी लेने पर योग शिक्षक ने बताया कि पिछले 9 वर्ष से योग कराया जा रहा है। इसमें आठ तरह के व्यायाम व 40 आसन कराए जाते हैं। इसके लाभ पर चर्चा के दौरान बताया कि एक व्यक्ति को 240 सुगर था और व्यायाम से वह नार्मल हो गया। जिलाधिकारी ने सभी कैदियों से योग के जरिए स्वास्थ्य सही रखने का संदेश दिया।

*बच्चों को दुलारा, टाफी-बिस्किट बांटे*

– जिला जेल में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने महिला कैदियों के बच्चों में भी ब्रांडेड कपड़े बांटे। सबसे खास बात कि हर बच्चों की पसंद के ऊनी कपड़े दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खूब दुलारा। एक-एक बच्चों को पास बुलाकर बातचीत की और टाफी-बिस्किट दिए। कुछ ही देर में बच्चे भी जिलाधिकारी के साथ पूरी तरह घुलमिल गए। वहीं, जिलाधिकारी भी उन बच्चों से बातचीत कर काफी खुश नजर आए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट बृजकिशोर दूबे, जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य, जेलर डाॅ विनय कुमार समेत इन-व्हीलर क्लब की अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थीं।
———–

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...