ग्वालियर-मप्र हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने भिंडप्रभारी प्राचार्य को नियम विरुद्ध तरीके से हटाने के मामले में कड़ी नाराजगी जताई है जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने भिंड डीईओ हरि भुवन सिंह तोमर के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें उन्होंने दशरथ सिंह कौरव को हटाते हुए रामबाबू निरंजन को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रौन के प्रभारी प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया था। कोर्ट ने माना कि उनका आदेश न्याय के सिद्धांत के विपरीत है। कोर्ट ने उन्हें 30 दिन के भीतर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया। इसमें से 20 हजार रुपए लीग एड सर्विस में जमा कराने होंगे जबकि 10 हजार रुपए याचिकाकर्ता दशरथ सिंह कौरव को देने होंगे।
प्रभारी प्राचार्य को नियम विरुद्ध तरीके से हटाया था
एडवोकेट रुद्र प्रताप सिंह कौरव ने बताया कि 22 नवंबर 2018 को दशरथ सिंह कौरव को विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया गया था। 18 अक्टूबर 2019 को डीईओ हरि भुवन सिंह तोमर ने उन्हें यह कहते हुए पद से हटा दिया कि उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का समय से निराकरण नहीं किया। इस आदेश को उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने माना कि डीईओ ने बिना नोटिस दिए दशरथ सिंह को पद से हटाया। उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अब इस मामले की जांच का जिम्मा कलेक्टर भिंड को दिया है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें पुन: प्रभारी प्राचार्य के पद पर नियुक्त करने का भी आदेश दिया है।
हाईकोर्ट ग्वालियर ने भिंड डीईओ पर लगाया 30 हजार रुपए का जुर्माना
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal