Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पत्रकार जीतू सोनी के घर और होटल सहित चार स्थानों पर होने वाली कारवाईखुलासा के बाद हो रही कारवाई, घर, होटल तोड़ने की तैयारी

इंदौर- जीतू सोनी के घर और होटल सहित चार स्थानों पर गुरुवार को होने वाली कारवाई के मद्देनजर दो बसों से 67 लड़कियों को लेकर सीएसपी और महिला टीआई रात मायहोम होटल पर पहुंची। सभी से अधिकारियों ने अपना-अपना सामान होटल से बाहर निकालने का कहा। इसके बाद यहां बने कमरों से महिलाओं ने अपना अपना सामान बाहर निकालने में जुट गई।

होटल खाली करने का काम देर रात तक चला। यहां रखे फिश पॉट की मछलियों को निकालकर ड्रम में भरा और इन मछलियों को निगम कर्मियों को सौंपा। यहां से इन्हें चिडियाघर भेजा गया है। इधर कनाडिया रोड स्थित सोनी के बंगले पर घर का सामान बाहर निकाला जा रहा था। यहां काम नौकर के जरिए घर के लोग करवा रहे थे। इसके अलावा होटल वेस्टर्न साउथ तुकोगंज पर पुलिस लोगों को कमरों से निकालने में जुटी हुई थी। होटल खाली करवाने के दौरान लोगों के साथ पुलिस की नौकझोक भी हुई। सोनी के चार ठिकानों पर अतिक्रमण हटाने की कारवाई गुरुवार को की जानी है।

जीतू सोनी के होटल से बरामद महिलाएं पतियों को सौंपने से कोर्ट का इनकार

हनीट्रैप मामले के बाद चर्चा में आए जीतू सोनी के माय होम होटल से बरामद महिलाओं को उनके कथित पतियों को सौंपने से हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया। इन पतियों ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर मांग की कि पत्नियां उन्हें सौंपी जाए। पुलिस ने संरक्षण देने के नाम पर पत्नियों को जीवन ज्योति आश्रम में रखा है और उन्हें उनसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा।

शनिवार रात पुलिस ने माय होम होटल पर छापामार कार्रवाई कर वहां से 67 महिलाओं और युवतियों को बरामद किया था। इनके साथ कुछ बच्चे भी थे। कुछ महिलाएं होटल में कथित पतियों के साथ रह रही थीं। इन्हें छोटे-छोटे कमरों में रखा जाता था। पुलिस ने इन्हें बरामद करने के बाद जीवन ज्योति आश्रम में शिफ्ट किया है। इनमें से छह महिलाओं के पतियों ने सीनियर एडवोकेट मनोहरलाल दलाल के माध्यम से हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की।

चीफ जस्टिस एके मित्तल और जस्टिस एससी शर्मा की डिविजनल बेंच में इसकी सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की तरफ से एडवोकेट दलाल ने तर्क रखा कि महिलाएं और उनके पति होटल में कर्मचारी थे और वहीं रह रहे थे। इनमें कुछ के तो बच्चे भी हैं। ये लोग बंगाल और असम के रहने वाले हैं। शनिवार रात पुलिस ने होटल पर कार्रवाई कर महिलाओं को बरामद कर लिया। इसके बाद से इन्हें इनके पतियों से मिलने नहीं दिया जा रहा।

एसएसपी ने कहा- छोड़ा तो महिलाओं को हो सकता है जान का खतरा

एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र ने कोर्ट को बताया कि बरामद की गईं महिलाएं होटल में दड़बेनुमा कमरों में नारकीय जीवन जी रही थीं। उन्हें होटल से अकेले बाहर जाने तक की अनुमति नहीं थी। उन्हें सिर्फ बाउंसरों के साथ ही बाहर जाने की अनुमति थी। प्रकरण में ये महिलाएं अहम गवाह हैं। होटल का कर्ताधर्ता और मामले का मुख्य आरोपित जीतू सोनी गायब है। पुलिस उसे तलाशने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इन महिलाओं को आश्रम से बाहर भेजा गया तो उनके जीवन को खतरा हो सकता है। आश्रम में महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बयान में इन महिलाओं ने सच्चाई बताई है। महिलाओं ने होटल में अनैतिक गतिविधियां चलने की बात भी कही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान लिए गए फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने एसएसपी को आदेश दिया कि जो बातें उन्होंने कोर्ट में कही है, वे इसे शपथ पत्र पर दें। कोर्ट इस मामले में अब शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

कोर्ट ने युवकों से कहा तुम्हारे पास तो घर तक नहीं है

कोर्ट पहुंचे छह युवकों का दावा है कि वे पुलिस द्वारा बरामद छह महिलाओं के पति हैं और उनके साथ ही वे होटल में रहते थे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इन कथित पतियों से पूछा कि उनके पास शादी का कोई फोटोग्राफ या वीडियो है क्या। इस पर युवकों में से एक ने कहा कि फोटो घर पर है। हम होटल में रहते हैं। कोर्ट ने कहा तुम्हारे पते के स्थान पर होटल का पता लिखा है। तुम्हारे पास तो घर तक नहीं है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...