Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कृषि उपज मंडी में लगे सब्जी बाजार को सुव्यस्थित करने हेतु एसडीएम समेत अन्य अधिकारियो ने औचक निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/12/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शहर को सुगम एवं सुंदर बनाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा निर्मित पुराना सब्जी मंडी से थोक एवं फुटकर सब्जी विक्रेताओं को समझाइस देते हुये हटाकर कृषि उपज मंडी में स्थानांतरण किया गया है जिसमें कल विगत दिवस दिनांक 03/12/2019 को कृषि उपज मंडी में सब्जी बाजार लगी थी जो मेन रोड के पास सड़क पर मोटर साइकिल वैगरह खड़े होने से रास्ता अवरुद्ध था ।

जिसे आज दोपहर में कृषि उपज मंडी में सब्जी बाजार एवं गल्ला मंडी को सुगम एवं सुन्दर सुव्यवस्थित करने हेतु जिला कलेक्टर के दिशा – निर्देशन में सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार और तहसीलदार- जितेंद्र सिंह, नपानि कार्यपालन अधिकारी- व्हीपी उपाध्याय सहित जिले अन्य अधिकारी द्वारा कृषि उपज मंडी

का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य कराने जैसे वाहन पार्किंग गड्ढों में मिट्टी और भस्सी भराव, बिजली की रोशनी और सब्जी दुकानों की नंबरिंग, सब्जी बाजार का पूर्वी तरफ गेट बनना, बने हुये शौचालय ठीक करना, पहले से बने हुये पानी टँकी में नपानि सिंगरौली द्वारा पानी उपलब्ध कराना उपलब्ध कराना इत्यादि व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने हेतु संबंधित अधिकारी निरीक्षण करते हुये आवश्यक निर्देश दिया गया ।

मौके पर उपज मंडी में लगे सब्जी बाजार स्थल का निरीक्षण के दौरान एसडीएम- ऋषि पवार, तहसीलदार- जीतेंद्र सिंह वर्मा, जिला खनिज अधिकारी- एके राय, नपानि कार्यपालन यंत्री- वीपी उपाध्याय, मंडी सचिव- शेरबहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...