Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*एक-एक गांव चुनकर हटवाएं सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण: डीएम*

– *सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश*

– *डीएम-एसपी ने जनता की समस्याओं को सुना, कुल आयी 180 शिकायतो में 25 का मौके पर निस्तारण*

बलिया: सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ में जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कुल 180 समस्याएं आई जिनमें 25 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
जिलाधिकारी ने शेष समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सौंपा कि निस्तारण समयांतर्गत और पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।

जिलाधिकारी श्री शाही ने तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर ब्लाक में पहले किसी एक गांव को चयनित कर लिया जाए और उस गांव में चकरोड व अन्य सार्वजनिक स्थल पर अगर अतिक्रमण है तो उसे हटवाया जाए। अवैध कब्जे, अतिक्रमण या भूमि विवाद से संबंधित जो भी मामले आए हैं, उसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम बना ली जाए। इनमें से अधिकांश समस्याओं का निस्तारण थाना समाधान दिवस पर भी करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिनस्थ कर्मचारी कोई भी रिपोर्ट मौका-मुआयना करने के बाद ही लगाएं। अधिकारियों से कहा कि अगर पहले की कोई शिकायत लंबित है तो उसे गंभीरता से देख लें। एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, तहसीलदार शिवसागर दुबे, नायब तहसीलदार जया सिंह समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
——–

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...