
बलिया:-पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा हिस्ट्रीशीटर/ शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 02.12.2019 को उ0नि0 रमेश चन्द्र मिश्रा थाना चितबड़ागाँव मय हमराह के देखभाल क्षेत्र वाहन चेकिंग व तलाश संदिग्ध व्यक्ति हेतु ग्राम टिकादेवरी मे मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की एक व्यक्ति नाजायज असलहा लेकर *महेन्दर तिराहे* पर मौजूद है और कही जाने के फिराक मे साधन के इन्तजार मे खड़ा है । इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह के महेन्दर तिराहे पर पहुँचे कि वहां खड़ा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर विपरित दिशा में तेज कदमो से जाने लगा जिसे घेर कर *समय करीब 21.30 बजे* पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम रमेश यादव पुत्र विहारी यादव निवासी ग्रा0 नगपुरा थाना चितबड़ागांव जिला बलिया बताया । जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक अदद देशी कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ।
*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
रमेश यादव पुत्र विहारी यादव निवासी ग्रा0 नगपुरा थाना चितबड़ागांव जिला बलिया।
*बरामदगीः-*
01 अदद कट्टा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर
*आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 481/13 धारा 394, 452, 323, 427 भादवि थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
2. मु0अ0सं0 667/13 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
3. मु0अ0सं0 653/14 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
4. मु0अ0सं0 694/14 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
5. मु0अ0सं0 649/15 धारा 3(1) गुण्डा एक्ट थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
6. एन0सी0आर0 सं0 3/15 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
7. एन0सी0आर0 सं0 63/15 धारा 323, 504, 506 भादवि थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
8. मु0अ0सं0 246/12 धारा 147,148,149,323,504,506,452,336,353 व 7 CL Act.
9. मु0अ0सं0 1260/14 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा एक्ट थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
10. मु0अ0सं0 1039/15 धारा 110 सी0आर0पी0सी0 थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
11. मु0अ0सं0 220/17 धारा 10 गुण्डा एक्ट थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
उ0नि0 रमेश चन्द्र मिश्रा थाना चितबड़ागाँव मय हमराह
*दिनांक- 03.12.2019*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal