Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैग काटकर बस में चार लाख के गहने किए पार, मुरैना से बेटी के साथ शादी में आ रही थी महिला

ग्वालियर- बेटी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मुरैना से ग्वालियर, बस से आ रही एक महिला का बैग काटकर चोर करीब 4 लाख रुपए कीमत के गहने चुराकर ले गए। गोला का मंदिर पर जब वह उतरी और चाट के ठेले पर पहुंची, तब बैग कटा दिखा। गोला का मंदिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

मुरैना की रहने वालीं मीरा पत्नी विद्याराम शर्मा अपनी बेटी के साथ दोपहर मुरैना से ग्वालियर के लिए बस में बैठीं। उनके रिश्तेदार भिंड रोड पर रहते हैं। रिश्तेदार के घर में शादी थी। उनके पास एक बैग था, जिसमें उन्होंने पर्स में गहने रखे थे। रास्ते में उनका बैग काटकर चोर गहनों से भरा पर्स ले गए। उन्हें पता ही नहीं लगा कि कब बैग में कट लगा और कब गहने निकले। गोला का मंदिर चौराहे पर उतरीं।

इसके बाद वह एक चाट के ठेले पर रुक गईं। चाट खाने के बाद जब बैग पर नजर पड़ी तब कट लगा दिखा। इसके बाद उन्हें चोरी होने का पता लगा।उन्होंने पास में मौजूद एफआरवी को बताया और रिश्तेदारों को भी बुला लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे लेकिन गोला का मंदिर चौराहे पर बस से उतरने के बाद वह सीधी चाट के ठेले पर जाती दिखीं। यानी चोरी बस के अंदर ही हुई। शादी संपन्न होने के बाद में गोला का मंदिर थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई।

महिला ने बताया, गंदे कपड़े पहने दो महिलाएं खड़ी थीं: महिला से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि बस में भीड़ अधिक थी। वह सीट पर बैठीं थी और दो महिलाएं सीट से सटकर खड़ी थीं। महिलाएं बाहर की लग रही थीं, उन्होंने गंदे कपड़े पहने हुए थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...