ग्वालियर-
एक हिंदी दैनिक के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का 75वां जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप मेंडबरा मेंमनाया गया। इस अवसर पर हिंदी दैनिक द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शहर में रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल के सामने स्थित रेडक्रास सोसायटी परिसर में किया गया, जिसमें शहर के कई जज रक्तदान कर लोगों के लिए प्रेरणा बने। इस रक्तदान शिविर में न्यायाधीशों के और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही 13 लोगों ने रक्तदान किया।
सुबह रक्तदान शिविर का शुभारंभ न्यायाधीश नीरज मालवीय, मनोज गोयल और पारस जैन ने रक्तदान कर किया। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों को भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दान किया गया रक्त किसी की भी जान बचा सकता है, लेकिन लोगों में अभी भी रक्तदान के लिए भ्रांतियां बनी हुई हे लोगों को इन भ्रांतियों से निकालने के लिए जागरूक करने की जरूरत है। न्यायालय में आने वाले लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष दीपक भार्गव, संदीप सैनिक, रोटरी क्लब के संजीव जैन, वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष सुजीत अग्रवाल, डॉ. संजय गुप्ता, रेड क्रास की आराधना द्विवेदी, चंचल अग्रवाल, राजकुमार साहू सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
तहसीलदार, सीएमओ ने भी किया रक्तदान
तहसीलदार नवनीत शर्मा, नायब तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव, नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी अनुपम पाठक, आनंद तिवारी, मोहन गुप्ता, राहुल चंदेरिया, रविंद्र शर्मा, विद्याचरण गुप्ता, किशोर पटसारिया, सहित 13 लोगों ने रक्तदान किया।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal