ग्वालियर
अंग्रेजों ने पं.जवाहर लाल नेहरू को खंडित भारत सौंपा था। इसी प्रकार जर्जर मध्यप्रदेश 11 माह पहले हमारे सीएम को मिला था। मामा शिवराज ने खजाना खाली करके जर्जर प्रदेश सौंपा था। केन्द्र सरकार ने 2700 करोड़ बजट में कटौती कर दी। इस प्रकार मामा-नाना ने मिलकर प्रदेश की वाट लगा दी।
यह बात चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने आयुर्वेद कॉलेज में ड्रग टेस्टिंग लैब के शुभारंभ अवसर पर कही। यह प्रदेश की इकलौती ड्रग टेस्टिंग लैब है। मंत्री ने कहा हमारा प्रयास है कि जल्द ही होम्योपैथी दवाओं का परीक्षण भी यहां शुरू हो जाए। कार्यक्रम के अध्यक्ष विधायक मुन्नाालाल गोयल ने कहा कि ग्वालियर में 60 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की जरूरत है। इससे शहरवासियों को लाभ होगा। कार्यक्रम को विशेष अतिथि प्रवीण पाठक, कॉलेज के प्राचार्य डॉ महेश शर्मा भी मौजूद रहे।
नहीं खोल पा रहे कॉलेजःमंत्री ने कहा हम चाहते हैं कि प्रदेश में आयुर्वेद, होम्योपैथी कॉलेज खोलें। मगर इसके लिए हमें केन्द्र का मुंह देखना पड़ता है। जहां से कॉलेज खोलने पर रोक है।
झलकियां:-
-अपर मुख्य सचिव शिखा दुबे शनिवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं। मंत्री ने कहा इससे बेहतर तोहफा नहीं हो सकता कि इनके कार्यकाल में इसका शुभारंभ हो गया है।
-2002 में मंत्री ने ही इस लैब का भूमिपूजन किया था, शुभारंभ भी मंत्री के द्वारा ही हुआ है।
-विधायक प्रवीण पाठक बोले मंत्री विजय लक्ष्मी पार्टी में ट्रबल शूटर के नाम से जानी जाती हैं। जहां सरकार बनाने में दिक्कत वहां भेजा जाता था।
-सरकार की योजना मध्यप्रदेश में आयुर्वेद को मेडिकल टूरिज्म के रूप में बढ़ावा देने की है।
पहले कलेक्टर, अब मंत्री से लगाई डेडबॉडी की गुहारः-
आयुर्वेद छात्रों ने कुछ समय पहले कलेक्टर अनुराग चौधरी से मुलाकात की थी। छात्रों ने बताया था कि एनाटॉमी की पढ़ाई के लिए उनको शव(केडेबर) नहीं मिल पा रहे हैं। 2016 के बाद कोई बॉडी नहीं मिली है। जीआर मेडिकल कॉलेज ने भी इंकार कर दिया। कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी जब समस्या का हल नहीं हुआ तो छात्रों ने मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ को ज्ञापन दिया है। मंत्री ने भरोसा दिलाया है कि वह इसके लिए प्रयास करेंगी। छात्रों ने ज्ञापन में बताया है कि 70 छात्रों का प्रतिवर्ष प्रवेश होता है। कॉलेज में केवल 12 कमरों का हॉस्टल है। इसलिए नया हॉस्टल बनवाया जाए। स्टॉयफंड बढ़ाने सहित अन्य मांग भी शामिल हैं
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal