बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन माजन मोड़ स्थित आज दिनांक 27/11/2019 को दोपहर में हुंडई शोरूम के बगल में खड़ी कार में अचानक आग लग गयी जो आग लगने के बाद कार धू-धू कर जलने लगी तभी आनन – फानन में नगर निगम फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

उक्त शोरूम के मैनेजर श्री शाहू ने बताया कि कार कबाड़ के रूप में शोरूम के बगल में खड़ी थी और आग कैसे लगी इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है फिलहाल कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया है जिसमे नगर निगम फायर ब्रिगेड समय पर आ गयी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बुझा दिया गया ।
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal