Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:2833 शीशी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार*

बलिया:-पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अ वैध शराब माफियाओं व तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में *दिनांक 25.10.2019* को प्रभारी निरीक्षक गड़वार मय हमराह को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुयी कि चिलकहर की तरफ से आ रही शराब लदी एक पिकप जो हजौली के पास कुकुरहा मन्दिर के पास सड़क के किनारे पलट गयी है। इस सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय टीम के मौके पर पहुंच कर देखें तो पीकप UP60DT 9141 पलटी पड़ी थी जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था जिसको हल्की चोटें आयी थी। उसको वाहन से निकलवा कर *समय 22.30 बजे* हिरासत पुलिस लिया गया एवं दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सबरू राजभर तथा फरार व्यक्ति का नाम अरूण यादव बताया जो गाड़ी चला रहा था । पिकप की तलाशी ली गयी तो 28 पेटियों व बोरियो में कुल 2833 शीशी अवैध शराब (CRAZY ROMIO) बरामद हुआ। कागजात मांगने पर दिखाने में असमर्थ रहा तथा पुछताछ में बताया कि हम दोनों इसी पिकप से शराब लादकर बिहार बेचने के लिये जा रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर सड़क से उतर कर फँस गयी। इस सम्बन्ध में थाना गड़वार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी-*
1- 28 पेटियों व बोरियों 2833 शीशी अवैध शराब (CRAZY ROMIO) किमती करीब 3 लाख रुपये ।
2- एक अदद पिकप UP60DT 9141(किमती करीब 06 लाख रूपये)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सबरू राजभर पुत्र शिवनाथ राजभर निवासी बहादुरपुर थाना फेफना जनपद बलिया ।
*फरार अभियुक्तः-*
अरूण यादव पुत्र परशुराम यादव निवासी भटपुरी थाना बैरिया बलिया।
*बरामदगी करने वाली टीम-*
अनिल चन्द तिवारी प्रभारी निरीक्षक गड़वार मय हमराह ।
उ0नि0 राम अवध थाना गड़वार मय हमराह।
*दिनांक 26.11.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...