
बलियाः ददरी मेले चल रहे पांच दिवसीय किसान मेला का समापन मंगलवार को हो गया। अंतिम दिन भी किसानों को फायदेमंद खेती की आधुनिक जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किसानों को उन्नतिशील खेती, पशुपालन, बागवानी आदि से सम्बन्धित लाभकारी बातें बताई। साथ ही फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान को बताते हुए ऐसा नहीं करने की अपील की। उद्यान अधिकारी ने बागवानी से जुड़ी खेती के बारे में बताया। वहीं उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कृषि विशेषज्ञ हरिशंकर वर्मा ने फल संरक्षण व सब्जियों से आर्थिक विकास के तरीके बताए।
————
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal