Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*दलहनी फसलों से मृदा स्वास्थ्य में भी होता सुधार*

बलिया: ददरी मेले में लगे पांच दिवसीय किसान मेले के तीसरे दिन भी किसानों को आधुनिक खेती की नई-नई जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर के प्रधान वैज्ञानिक एके सिंह ने किसानों के लिए फायदेमंद खेती के बारे में विस्तार से बताया। चना, मसूर एवं मटर की उन्नतशील प्रजातियों के अलावा दलहनी फसलों की समय से बुवाई, पोषक तत्व प्रबंधन एवं कीट रोग नियंत्रण के संबंध में लाभकारी जानकारी किसानों को दी। बताया कि दलहनी फसलों की खेती से मृदा स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ जमीन में नाइट्रोजन एवं जीवाणुओं की वृद्धि होती है, जो किसानों के लिए फायदेमंद होता है। उप निदेशक कृषि इंद्राज ने सोलर पंप, किसान पंजीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल ऋण मोचन के अलावा विभाग की तमाम लाभकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। संचालन प्रकाश सिंह ने किया।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...