Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:गैस सिलिंडर फटने से 5 महिलाये झुलसी*

बलिया:-सदर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर मिड्ढी में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय सिलेंडर फटने चार महिलाएं गंभीर रूप झुलस गए। वहीं तेज धमाका होने के बाद डर से दो मंजिला मकान से एक युवती ने छलांग लगा लीं। सिलेंडर के तेज अवाज से कुछ पल के लिए अासपास के लोग सहम गए। पुलिस व फायरब्रिगेड के जवानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिविल लाइन चौकी इंजार्ज सूरज सिंह व अजय यादव ने घर के अंदर जाकर फटे सिलेंडर व एक अन्य सिलेंडर को किसी तरह से बाहर निकाला। सभी घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिवक्ता जोगिंदर सिंह के दो मंजिला मकान में कई लोग किराए पर रहते है और वह अपने परिवार के साथ बगल के मकान में रहते है। प्रथम तल पर जापलिंगंज निवासी मनसा देवी (55) अपने पुत्रों के साथ किराए पर रहती हैं। बड़े पुत्र के दुकान पर जाने के बाद किचन में वह खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर लीकेज होने के कारण उसमें आग पकड़ लिया। जब तक वह कुछ समझती आग फैल गई। इस पर वह तत्काल बाहर की तरफ भाग निकली। इस दौरान आग की चपेट में आने से झुलस गईं।

इनके चिल्लाने के आवास सुनकर मकान मालिक की पुत्री नीतू सिंह (35) ने दरवाजा खोल देखने की कोशिश की। इस पर वह भी आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गईं। दूसरे तल पर किराएदार के परिवार में केवल अनामिका (17) ही थी। उसने अपने को आग से घिरते देख दूसरे मंजिल से ही छलांग लगा। इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं घर के पीछे अपने घर के दरवाजे पर बैठी गीता साहनी (60) व सरिता साहनी (30) भी झुलस गईं। इसके बाद सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे आग फैल गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंच गए। किसी तरह से आग को शांत किया। वहीं घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मकान के अंदर से दो सिलेंडर को बाहर निकाला।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...