
– *लोगों को जागरूक करने को ददरी मेला में पहुँचे न्यायिक अधिकारी*
बलिया: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ददरी मेला में लगाए गये विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में लाभप्रद जानकारियां देने के लिए शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी ददरी मेला में पहुंचे। प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने कहा कि अपराध से पीड़ित व्यक्तियों के लिये क्षतिपूर्ति की धनराशि निर्धारित है। क्षतिपूर्ति पाने के लिए अपराधी की पहचान नहीं, बल्कि अपराध से पीड़ित व्यक्ति की पहचान जरूरी है। इसके लिए अलग-अलग धनराशि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि अपराध से पीड़ित व्यक्ति की आप मदद कर सकते है। इनके अलावा सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी अरुण कुमार गुप्ता, सिविल जज जूनियर डिवीजन अवनीश कुमार मिश्रा ने शिविर से मेला में आये लोगो को क्षतिपूर्ति के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में 14 दिसम्बर को दीवानी न्यायालय में लग रहे राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी गयी और इससे संबंधित पम्पलेट का वितरण भी मेला क्षेत्र में कराया गया।
————–
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal