Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

आधार कार्ड न होने के कारण दिव्यांग गर्भवती महिला अपने पति व बच्चे को लेकर दिनभर भटकते हुये लगाती रही गुहार अल्ट्रासाउंड सेंटर बताता रहा नियम।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/11/2019

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 7 माह की दिव्यांग गर्भवती महिला सुनीता पाण्डेय पति- अरुण कुमार पाण्डेय उम्र 22 वर्ष मूल निवासी- घोघरा, चितरंगी फिलहाल निवास- ग्रीनहाट, विंध्यनगर के है जो रक्तस्त्राव होने के कारण जिला चिकित्सालय बैढन में उपचार चल रहा था वही कल जिला अस्पताल में भर्ती उक्त महिला को रक्त चढ़ाया गया था और उसके पति अरुण पाण्डेय दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करते है जिनको जिला अस्पताल के डॉ. यू.के. सिंह द्वारा अस्पताल के बाहर प्राइवेट क्लीनिक अल्ट्रासाउंड सेंटर में भेजा गया था और जिनमें अल्ट्रासाउंड सेंटर

राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन के पूरब साइड स्थित क्लिनिक के डॉ द्वारा यह कहा गया कि आधार कार्ड और 500/- रुपये लाओगे तो तभी अल्ट्रासाउंड होगा और बताते है कि मरीज के परिजन को गुमराह भी करते है तभी सुबह से शाम हो गया अल्ट्रासाउंड करवाने हेतु यहाँ – वहाँ पति अरुण पाण्डेय अपने गर्भवती पत्नी एवं बच्चों को लेकर के पैदल इधर – उधर भटकते हुये लोगों से गुहार लगाते दिखे और कोई सुनने- देखने वाला नही है ।

*वही गर्भवती महिला का न तो आधार कार्ड न हीं निर्वाचन परिचय पत्र है ऐसे में अल्ट्रासाउंड डॉक्टर द्वारा बताया जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड होना असम्भव है ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...