बढ़त कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त- शिवेन्द्र सिंह के द्वारा आज प्रात: नगर निगम के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी का भ्रमण किया गया एवं उपस्थित अधिकारियो को साफ – सफाई व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश देते हुये गनियारी के शांतिनगर और इंद्रा कालोनी के बस्ती पाइप लाइन नल कनेक्शन के दौरान सड़क में गढ्ढो का भराव हेतु चंद्रा कम्पनी जिम्मा सौंपा गया था जो आज भराव का कार्य चल रहा है ।

वही निगमायुक्त के द्वारा सर्व प्रथम वार्ड क्रमांक 41 में स्थिति पार्को का अवलोकन किया गया एवं उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि पार्क की साफ सफाई नियमित करायी जाये और उन्होने ने निर्देश दिया कि पार्क कि दिवारो पर स्वच्छता से संबंधित पेंटिग बनाये और आयुक्त ने कार्यपालन यंत्री को पार्क कि व्यवस्था को चुस्त – दुरस्त बनाने का निर्देश देते हुये कहा कि और देखा कि कुछ लोगो के द्वारा पार्क के अगल – बगल टिनसेड निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है और मौके पर उपस्थित अतिक्रमण अमले के द्वारा तत्काल हटाया गया ।
वही गनियारी मे स्थिति एलाईजी कालोनी का निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि कालोनी के नालियो को व्यवस्थित साफ – सफाई करायी जाये और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया और कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिया गया कि कालोनी के नालियो की जल्द से जल्द मरम्मत करायी जाये ताकि एलआईजी कालोनी के निरीक्षण दौरान कुछ लोगो के द्वारा नालियो के उपर चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया उन्होने अतिक्रमण प्रभारी को तत्काल नालियो के उपर किये गये अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया और साथ ही कालोनी के मुख्य नाली का अवलोकन कर उसकी साफ सफाई कराकर जल निकासी की उचित व्यवस्था करायी गयी और इसके पश्चात आयुक्त के द्वारा बैढ़न अंतरराज्यीय बस स्टैड का निरीक्षण कर साफ – सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया गया ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से नगर निगम के उपायुक्त – आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री – व्हीपी उपाध्याय, कार्यपालन यंत्री- आरके जैन, रत्नाकर गजभिये, प्रवीण गोस्वामी, स्वच्छता निरीक्षक- सन्तोष तिवारी सहित सफाई अमले के अधिकारी – कर्मचारी व अतिक्रमण अमले के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal