भोपाल
मप्र के नेताओं अफसराें काे हिला देने वाला हनी ट्रैप मामला करीब दाे माह बाद फिर सुर्खियाें में अा गया है। इस बार भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके लक्ष्मीकांत शर्मा का आडियोकथित नेताओं -और वीडियाे साेशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। वीडियाे में लक्ष्मीकांत हनी ट्रैप मामले की आ राेपी श्वेता स्वप्निल जैन के साथ दिखाई दे रहे हैं।
वीडियाे की एक अन्य क्लिप में लक्ष्मीकांत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान पर गंभीरआराेप लगाते और आरएसएस के बारे में अापत्तिजनक बातें करते दिख रहे हैं। हालांकि यह वीडियाे कब का है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हाे सका है। लेकिन, इसे दिसंबर 2015 के बाद का बताया जा रहा है, क्याेंकि तब लक्ष्मीकांत व्यापमं घाेटाला केस में जेल से बाहर आ ए थे।
मुझे जानकारी नहीं : मैं इस समय दिल्ली में हूं, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपसे ही पता चला कि ऐसा कोई मामला सामने आया है। – राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
वीडियाे में लक्ष्मीकांत : मैंने जहर का घूंट पी लिया
वीडियाे में लक्ष्मीकांत 2013 के विधानसभा चुनाव के पहले की चर्चा करते नजर आ रहे हैं, तब वे जनसंपर्क मंत्री थे। प्रचार के दौरान पोस्टरों में नरेंद्र मोदी के फोटो पर वे शिवराज की नाराजगी का जिक्र कर रहे हैं। वे शिवराज के परिवार पर भी आरोप लगाते दिख रहे हैं। बातचीत में वे व्यापमं मामले में कह रहे हैं कि मैंने जहर का घूंट पी लिया, लेकिन किसी को नहीं फंसाया। पार्टी मेरी मां है, उससे कभी गद्दारी नहीं करूंगा। मैं राजनीतिक वफादारी के कारण उलझा। (
वीडियो कैसे लीक हुआ, एसआईटी ने शुरू की जांच
हनी ट्रैप मामले की जांच एसआईटी कर रही है। लेकिन, वह अब तक काेई बड़ा खुलासा नहीं कर पाई है। एेसे में तमाम सख्ती के बावजूद इस अाैर वीडियाे वायरल हुआ है। सूत्राें के मुताबिक लक्ष्मीकांत शर्मा का वीडियाे कैसे वायरल हाे गया, इसकी पड़ताल एसआ ईटी ने शुरू कर दी है।
शिवराज के परिवार पर भी आरोप लगाते दिख रहे लक्ष्मीकांतशर्मा हनी ट्रैप मामले की आराेपी श्वेता स्वप्निल जैन के साथ वीडियाे में, साेशल मीडिया पर वायरल
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal