बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन ”विश्व मधुमेह दिवस” पर लायंस क्लब बैढ़न सिटी व मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वाधान में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।
जिसमे जनजागरूकता रैली चाचा नेहरू बाल उद्यान से प्रारंभ होकर मस्जिद तिराहा से टॉकीज मोड़ से वापस तुलसी मार्ग अम्बेडकर चौक से होकर बस स्टैंड से होते महिला प्रकोष्ठ थाना होते हुये पुन: चाचा नेहरू बाल उद्यान पहुंचकर रैली का समापन किया गया और रैली में वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे मधुमेह रोग एवं रोगियों को नियमित जांच कराकर उचित परामर्श और नियमित व्यायाम के लिये नारों एवं पम्पलेट वितरण के माध्यम से जागरूक किया गया ।

लायंस क्लब बैढ़न सिटी द्वारा आयोजित जनजागरूकता रैली में मुख्य रूप से रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ लायन- एसडी सिंह, कोषाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन इमेज ऑफ लायनिज्म लायन- सजन अग्रवाल, साइट हेड फर्स्ट लायन इम्तेयाज़ अहमद, सचिव- ऋषभ अग्रवाल, ज़ोन चेयरपर्सन लायन- विकास गोयनका, उपाध्यक्ष लायन- संजय ताम्रकार, लायन- कामतानाथ केसरवानी, लायन- एमपी पाठक, लायन- राजेंद्र गोयल, लायन – हरीदास गुप्ता,लायन – राकेश कुमार गोयल, लायन – मोबिन अंसारी, लायन – पंकज सिक्का, लायन- बृजेश कुमार सोनी, लायन- नारायणदास गुप्ता, लायन- विमल अग्रवाल,लायन- संतोष कुमार गुप्ता, लायन जनसंपर्क विवेक कुमार त्रिपाठी, मिश्रा पॉलीक्लीनिक एवं नर्सिंग होम से शिवम मिश्रा, लवकुश दुबे, पुनीत पाठक, कपिलदेव सिंह, अतुल कुमार दुबे, धनेश गुप्ता, अजीत मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, सुनीता शाह, दिव्या तिवारी सहित अन्य लायन मौजूद रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal