Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

तीन सौ पच्चीस लाख की लागत से बने खंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुआ भ्रष्टाचार का शिकार शौचालय हुआ चोक मरीज के साथ डॉक्टर भी परेशान।।

हिम्मत समाचार मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़

(सारा सच हिम्मत के साथ- राजकुमार सिंह)

HS-NEWS आरपी सोनी सिंगरौली :- _जिले के चितरंगी खंड मे 325 लाख की लागत से बने 30 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का शौचालय हुआ चोक जहां लगभग 2 सैकड़़ा मरीज प्रतिदिन हो रहे परेशान तो वही डॉक्टर डीएमओ लाचार कारण अस्पताल हुआ भ्रष्टाचार का शिकार।

इलाज कराने अस्पताल पहुंचे मरीजों द्वारा फोन कर बताया गया कि चितरंगी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में ताला जड़े होने के कारण हम मरीज शौच के लिए परेशान हूं पड़ताल में पता चला कि संविदा कार के घटिया निर्माण कार्य के वजह से तीन करोड़ पच्चीस लाख की लागत से बने तीस बिस्तर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक वर्ष भी नहीं चला जहां का शौचालय तो चोक हुआ ही है अस्पताल के बाहर बाउंड्री वॉल के अंदर मैदान धसने के कारण फर्स लगे जमावटी इट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जहां इलाज कराने जाने वाले मरीज ठोकर खा अचानक गिर जख्मी होने की संभावना बनी है।

जब मरीजों के गंभीर समस्याओं के बारे में डाक्टर हरिशंकर बैंस बीएमओ से बात की गई तो डाँ द्वारा बताया गया संभवत: अशिक्षित मरीजों द्वारा शौचालय गलत तरीके से इस्तेमाल करने एवं डस्ट डालने के कारण शौचालय चोक हुआ है हालांकि मेरे द्वारा सफाई कराने का प्रयास किया गया, किंतु कचड़ा निकासी पाइप पतली है साफ ना हो पाने व गंदगी से परेशान होने के कारण अभी ताला लगवाया गया है हमारे पास फंड है जल्दी ही इसे ठीक करा लूंगा। और अस्पताल के बाहर बाउंड्री वॉल के अंदर मैदान के निर्माण में ठेकेदार द्वारा शायद जल्दी बाजी की गई है सही तरीके से सीमेंट बालू की कुटाई नहीं की गई होगी जिस कारण एक वर्ष भी नहीं चला ध्वस्त हो गया हालांकि उस समय हम नहीं थे। ऐसे में खबर के माध्यम से जिला कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संविदा कार के प्रति उचित कार्यवाही करते हुए अस्पताल का रिपेयरिंग कराने की मांग की जाती है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...