Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

3 भाजपा विधायकाें काे कांग्रेस ज्वाइन करा दूंगा जब भी सीएम इशारा करेंगे

ग्वालियर – सामान्य प्रशासन और सहकारिता मंत्री डाॅ. गाेविंद सिंह ने कहा है कि सीएम कमलनाथ जब भी इशारा करेंगे,भाजपा के तीन-चार विधायकाें काे कांग्रेस ज्वाइन करा दूंगा। हालांकि यह पूछे जाने पर कि ये तीन-चार विधायक काैन हैं, उन्हाेंने कहा- इसका खुलासा अभी कैसे कर सकता हूं।

ग्वालियर-चंबल संभाग में बिजली कंपनी की समीक्षा बैठक में शामिल हाेने के बाद उन्हाेंने चर्चा के दाैरान यह बात कही। उन्हाेंने कहा- शुरू में भाजपा नेता तीन,छह आैर आठ महीने में हमारी सरकार गिराने के दावे करते थे। आज हालात यह है कि उनके कई विधायक लगातार हमारे संपर्क में हैं। इसके पूर्व बैठक में डॉ. सिंह ने कहा कि 2011-12 में 197 करोड़ रु. की आरएपीडीआरपी योजना में जो ट्रांसफॉर्मर, केबल, बिजली पोल, इंसुलेटर आदि उपकरण भिंड और मुरैना जिले में सप्लाई किए गए, वे सभी घटिया क्वालिटी के थे। इस पर ऊर्जा मंत्री प्रियवृत सिंह ने एमडी विशेष गढ़पाले को जांच कराने के निर्देश दिए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...