ग्वालियर- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ एमपीसिंह दलबल के साथ निकले। सबसे पहले वह झांसी रोड पहुंचे। यहां इंदौर से ग्वालियर चलने वाली बस क्रमांक एमपी०७ पी०३६४ को पकड़ा। यह बस के जब कागज चैक किए गए तो वाहन चालक व परिचालक बस का परमिट नहीं दिखा सका। यह बस हर रोज इंदौर से ग्वालियर सेवाएं दे रही थी। यह बस को पकड़ते हुए झांसी रोड थाने में खड़ा काया गया। इसके बाद परिवहन विभाग की टीम डबरा होते हुए भितरवार तक पहुंची। इस दौरान पंद्रह ऐसी बसें मिली जिनमें प्रेशर हॉर्न बज रहा था। परिवहन अधिकारी ने इन बस चालकों के लाइसेंस निरस्त किए और पांच=पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया। बसों में प्रेशर हॉर्न लगाए जाने पर ब ऑपरेटरों को भी नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि बीते दिनों नए एक्ट में प्रेशर हॉर्न वाहन में लगे होने पर चालक पर लाइसेंस निरस्त किए जाने का प्रावधान है। इसी नियम के तहत पहली बार कार्रवाई हुई है।
६ लाख ४१ टैक्स बकाया होने पर बसें पकड़ी
परिवहन विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान में चार तीन ऐसी बसें पकड़ी जिन पर ६ लाख ४१ हजार ६६६ रुपए का टैक्स बकाया था। परिवहन टीम ने बस क्रमांक एमपी ०७ पी०५१३ को टेकनपुर के पास पकड़ा। इस बस पर ५ लाख रुपए का टैक्स बकाया था। बस को टेकनपुर पुलिस चौकी पर खड़ा कराकर दस्तावेजों को जब्त किए। इसके बाद बिलौआ थाना क्षेत्र के नजदीक बस क्रमांक ०७ पी १६११को पकड़ा। इस बस पर १३ हजार ३०६ रुपए का टैक्स बकाया था। इस बस को भी पुलिस थाने में बंद कराया। इसी तरह बस क्रमांक एमपी ०७ पी १३९१ पर १ लाख २८ हजार ३६० का टैक्स बकाया था। इस बस को झांसी रोड में खड़ा कराया गया। इन बसें पकड़ी जाने के बाद बसों की सवारी लंबे समय तक परेशान होती रहीं। इन बसों को दूसरे बसों में सहारा लेकर आगे का सफर तय करना पड़ा।
इन बसों में थे प्रेशर हॉर्न चालकों पर हुई कार्रवाई
बस क्रमांक एमपी ०६ पी १८४७ में प्रेशर हॉर्न होने पर चालक कुंज विहारी सेंगर का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निरस्त किया गया। इसी तरह एमपी ०७ पी १००४ के चालक सोबरनसिंह यादव, यूपी ९५ टी ५१०४ वीरेंद्र सिंह राणा, एमपी ०६ पी ४०११ दिलीपसिंह, एमपी ०७ पी ७४४४ के चालक मनोज कुमार, एमपी ३३ एच १२३२ के चालक सब्बीर खान, एमपी ०७ पी १३७९ के निभर्य सिंह, एमपी ०८ पी ०५१८ का चालक हरिओम लोधा, एमपी ०७ पी १७१४ का चालक अख्तर खान, एमपी ०८ पी २४११ के चालक असंगर खान, एमपी ०७ पी १८५७ के चालक सुशीलसिंह, एमपी ०९ एफए १७६४ के चालक परमाल, एमपी ०७ पी १७८३ के चालक विनय यादव, एमपी ०७ एमबी ७००७ के चालक जितेंद्र रावत, एमपी १३ पी १४६३ का चालक लालसिंह का लाइसेंस निरस्त करते हुए पांच-पांच सौ रुपए का जुर्माना लगाया
बसों में लगे थे प्रेशर हॉर्न,आरटीओ ने किये १५ ड्राइवरों के लाइसेंस निरस्त, एक गाड़ी बिना परमिट पकड़ी
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal