बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 06/11/2019 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित विपत्तिकाल में प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक श्री रंजन के समक्ष पुलिस के जवानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमे प्रशिक्षण हेतु 40 प्रशिक्षुओ/ जवानों ने अपना नाम दर्ज कराये एवं प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया उक्त प्रशिक्षण शिविर 03 दिवस का होगा जिसमें प्रतिदिन 02 घंटे समय शाम 3:00 बजे से 5:00 बजे तक चलेगा और उक्त प्रशिक्षण से किसी का जीवन बचाने में बहुत ही लाभकारी है ।

उक्त प्रशिक्षण के शुरुआत में फर्स्ट एड ट्रेनर डॉ. डी.के. मिश्रा द्वारा बेसिक फर्स्ट एड क्या है ? फर्स्ट एड को किस बातों का ध्यान रखना चाहिये, लीगल फॉर्मेलिटीज क्या होनी चाहिये और यह बताया गया कि फर्स्ट एड किसी भी व्यक्ति को घायल अवस्था में कैसे प्रदान किया जाये तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम, सीपीआर, ABC, विषम परिस्थितियों में किस मरीज को क्या प्रदान करना है उसके बारे में जानकारी दी गयी और बंडेजिंग, हड्डियां टूटने पर व्यक्ति को किस प्रकार उपलब्ध संसाधनों से उसे हिलने से रोका जा सके और स्ट्रेचर किस प्रकार से बनाया जाये एवं घायल व्यक्ति को कैसे स्ट्रेचर के माध्यम से हॉस्पिटल पहुचाया जाये का प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं जवानों मे भी विशेेेेष उत्साह देखा गया ।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य से उपस्थित जिला पुलिस अधीक्षक- अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- प्रदीप शेन्डे, आरआई- आशीष तिवारी, एसआई – एएसआई – आरक्षक भारी संख्या में पुलिस के जवान सहित वही प्रशिक्षित कर रहे रेडक्रॉस सचिव एवं फर्स्ट एड ट्रेनर- डॉ.डी.के.मिश्रा, कोआर्डिनेटर- जय प्रकाश दुबे रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal