Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

40 हजार रुपएमें सौदा तय कर लाए थे नई दुल्हन, 3 दिन बाद 45 हजार लेकर हो गईचंपत ,ठगी और जहरखुरानी का मामला

40 हजार रुपएमें सौदा तय कर लाए थे नई दुल्हन, 3 दिन बाद 45 हजार लेकर हो गईचंपत ,ठगी और जहरखुरानी का मामला
ग्वालियर-

निकटवर्ती चांचौड़ा बीनागंज के वार्ड 14 में रहने वाले एक परिवार के साथ नई-नवेली दुल्हन द्वारा ठगी और जहरखुरानी का मामला सामने आया है। इस परिवार के सदस्य श्रवण प्रजापति 3 दिन पहले बैतूल से नई दुल्हन लेकर आए थे। दरअसल उनकी पहली पत्नी 4 बच्चों को छोड़कर चली गई थी। 5 साल से बिना पत्नी के वह रह रहे थे। इस वजह से रिश्तेदारों की सलाह पर उसने दूसरी शादी की। बैतूल से एक महिला से शादी कर लेकर आए। वह 3 दिन तक घर में रुकी और चौथे दिन भाग निकली।
बैतूल में सौदा तय हुआ था। 40 हजार रुपए देकर महिला को लेकर आए
फरियादी ने बताया कि घर में खाना बनाने को लेकर परेशानी आती थी। बच्चों की देखभाल करने के लिए दूसरी पत्नी लेकर आया था। एक व्यक्ति के माध्यम से बैतूल में सौदा तय हुआ था। 40 हजार रुपए देकर महिला को लेकर आए। महिला घर में अच्छे ढंग से रह रही थी। उन्होंने महिला को बैंक बैलेंस सहित सारे राज बता दिए। इसके बाद उसने घर में रहते हुए 3 दिन में यह पता कर लिया कि पैसा कहां पर रखा जाता है। इसी दौरान उसने घर में रखे 45 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पड़ोसियों ने घर में पहुंचकर देखा तो बेहोश मिला परिवार

मंगलवार रात दुल्हन ने सभी को खाने में जहरीली वस्तु मिलाकर खिला दी। इस वजह से सभी लोग बेहोश हो गए, दोपहर तक कोई सदस्य बाहर नहीं निकला तो आस-पड़ोस के लोगों को शक हुआ, उन्होंने घर में पहुंचकर जानकारी ली तो सभी बेहोश थे। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्रदेश में सक्रिय है एक गिरोह
पुलिस का कहना है कि प्रदेश में एक गिरोह सक्रिय है। वह ऐसे लोगों को निशाना बनाता है, जिनकी पत्नी नहीं है। पैसे लेकर शादी कराई जाती है, इसके बाद दुल्हन रातों-रात पैसे लेकर भाग जाती है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...