ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 05/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला मुख्यालय स्तर पर पुराना जिला अस्पताल के बगल में जिला केंद्रीय जिला रेडक्रास कार्यालय परिसर में स्थित नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा बने टीन – शेड हाल में “इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी” सिंगरौली अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर – केवीएस चौधरी एवं रेडक्रॉस चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव और नपानि सिंगरौली – आयुक्त शिवेंद्र सिंह के सार्थक प्रयासों से गरीबों एवं जरूरतमंदों को पूर्व की भांति फिर से मात्र ₹5/- रुपये में ताजा भरपेट भोजन दाल – चावल, रोटी सब्जी मिलने की कार्यवाही जारी है यह लगभग 1से 2 सप्ताह के भीतर भरपेट भोजन मात्र 5/- रुपये में मिलने वाला प्रारंभ हो जायेगा जिसका समय सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम 3:00 बजे तक अनवरत चलता रहेगा ।

आपको बता दे कि इस योजना के चलने से जिले के लगभग सभी पागलो व असहाय लोगो को नि:शुल्क में भी भोजन मिल जाता था उनसे कोई शुल्क नही लिया जाता था ।
यह “अन्नपूर्णा योजना” रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित होगा और यह गरीब और जरूरतमंद को जैसे जानकारी मिली काफी खुशी जाहिर की।
जरूरतमंदों ने कहा कि इसके पूर्व में जब कभी मजदूरी का कार्य नही मिल पाता था तो कम से कम भूखे नही रहना पड़ता था और जब से बंद हुआ तब एक- दो समोसे व लिट्टी – चोखा खाकर काम चलाना पड़ता है यह बहुत की खुशी बात है और जिले के कलेक्टर साहब और रेडक्रॉस को धन्यवाद सम्प्रेषित किया और कहा कि ऐसी योजनाएं अनवरत चलती रहनी चाहिए ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal