बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन जिले में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सांसद- श्रीमती- रीती पाठक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री बुद्धसेन पटेल की अगुवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष- बीरेन्द्र गोयल के मार्गदर्शन में सैकड़ो किसान एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैदल रैली निकालकर धरना एवं प्रदर्शन कर का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट गेट पर पहुँचकर बैरिगेटिंग को तोड़ते हुये भाषण बाजी व नारेबाजी के साथ बढ़ते हुये भारी संख्या में बिजली बिल का प्रतिया जलायी गयीं और इसके भाजपा के लोग अपने आप खुद गिरफ्तारी दी ।

उक्त आन्दोलन में प्रमुख रूप से सिंगरौली विधायक- रामलल्लू वैश्य, चितरंगी विधायक- अमर सिंह और देवसर विधयक – सुभाष वर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रदेशब्यापी आन्दोलन भाजपा प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस की सोई हुई सरकार को जगाने के लिये कर रही है जो किसान भाईयों के हक को छीन कर उन्हें मजदूरी के लिए पलायन करने पर मजबूर कर रही है और भाजपा एक बार फिर किसान भाईयों की कर्जमाफी के लिए मैदान में है और जब तक इनका हक इन्हें नहीं मिल जाता हम यूं ही आन्दोलन करते रहेंगे।
वही सांसद श्रीमती रीती पाठक ने आरोप लगाते हुये कहा कि किसान अन्नदाता है और ये खुद भूखे रहकर दूसरों का पेट भरते हैं अगर इन्हें इनका हक नहीं मिला तो ये ऐसे ही आत्महत्या को मजबूर हो जायेेंगे और कमलनाथ सरकार ने कहा था कि हम हर किसानों के दो लाख तक के कर्ज को माफ कर देंगे लेकिन साल गुजरने को आया इनका कर्जा माफ नहीं हुआ और इन्हे नोटिस पर नोटिस बैंकों द्वारा भेजी जा रही है कर्ज माफी तो दूर इन्हें कर्ज चुकाने के लिए मुहलत तक नहीं दी जा रही है लेकिन भाजपा अपने किसान भाईयों के हक के लिए हमेशा जमीनी लड़ाई लड़ती आयी है और लड़ती रहेगी और प्रदेश मंत्री- बुद्धसेन पटेल ने कहा कि भाजपा किसानों के साथ है और भाजपा अत्याचार को नहीं सहेगी और चुनाव के समय जो वादे कांग्रेस सरकार ने किये थे वो सब लोक लुभावन ही रह गये और इनकी कोई योजना मूर्त रूप नहीं हो पायी है जिसमे प्रदेश में सड़के, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गयी है आये दिन बिजली दिन भर गुल रहती है फिर भी बिजली के बिल हजारों रूपये आता है वही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बन्द कर के उन्होंने जनता के साथ छलावा किया है। जिसका परिणाम इन्हें भुगतना पड़ेगा और अधिकारी-कर्मचारियों में खौफ का वातावरण है यह कब किसका और कहां ट्रांसफर हो जाये ये कोई नहीं बता सकता लेकिन भाजपा हर मोर्चे पर विफल इस सरकार को आईना दिखाने का काम करती रहेगी वही जब तक पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं आ जाती तो हमारा संपर्क यूं ही चलता रहेगा और भय और भूख के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी ।
वही भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भारतेन्दु पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर प्रेमवती खैरवार, निगम अध्यक्ष- चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, रमापति जायसवाल, अरूण देव पाण्डेय, मीना चौबे, विजया सिंह, विनोद चौबे, सूरज पाण्डेय, गिरजा पाण्डेय, नरेश शाह, सुन्दरलाल शाह , प्रवीण तिवारी, सीमा जायसवाल, लालजी शाह, डा. रविन्द्र सिंह, राजेश तिवारी, रजनीश पाण्डेय, रामलल्लू शाह, इकतीसचन्द्र बैस, कुन्ता सिंह, ध्रुव सिंह, संदीप शुक्ला, डीएन शुक्ला, रजनीश पाण्डेय, विजय बैस, राजेन्द्र पाण्डेय, हीरादेव विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, किरन सोनी, सरोज शाह, मुकेश तिवारी, विक्रम सिंह, कमलेश शर्मा, ददोली शाह, सीताराम वर्मा, सुधीर भट्ट सहित सैकड़ो की संख्या पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal