ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/11/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश भोपाल के आह्वान पर एक दिवसीय मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर व रैली निकालकर किसानों और आमजन समस्याओं को लेकर रामलीला मैदान से पद यात्रा करते हुये धरना प्रदर्शन कर भारी संख्या में बिजली बिल की प्रतियां जलाई गई और इसके बाद सांसद – विधायक – नापनि महापौर – अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत लगभग 250 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों से पचौर जेल ले जाया गया ।

मौके पर सीएसपी अनिल सोनकर, बैढन टीआई- अरुण पाण्डेय, विंध्यनगर टीआई- मनीष त्रिपाठी, यातायात प्रभारी एनएम आर्मो, जयन्त चौकी प्रभारी- महेंद्र सिंह पटेल, एएसआई- उदय करिहार सहित भारी संख्या में पुलिस बल और दमकल वाहन सहित यंत्र मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal