ब्रेकिंग न्यूज:- दिनांक 03/11/2019
BK NEWS: सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/गनियारी महापर्व डाला छठ के अवसर पर नहाय – खाय और खरना के बाद छठी व्रतियों द्वारा कल पूजा पाठ कर कल डूबते हुये सूर्य को अर्घ्य दिया गया था जो आज छठ व्रत पूजा समापन पर छठी व्रतियों द्वारा पूजा पाठ करके आज सुबह अर्घ्य दिया गया ।
छठ व्रतियों के परिजन बताते दिखे कि बादल होने के कारण सूर्य न निकलने व दिखने से आज सुबह लगभग 7:00 से 7:15 के बीच छठ व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया गया और लगातार 36 घण्टे के बाद निर्जला व्रत तोड़ा और घाट पर प्रसाद दिया गया । लगभग इसी तरह बिहार सहित देश के बाकी हिस्सों में भी महापर्व छठ का त्योहार मनाया गया।।

पुण्य कमाने की लगी होड़
वही तालाब घाटों के आसपास प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी- संतोष सोनी और राजेश सोनी द्वारा अलग-अलग जगहों पर नि:शुल्क गरमा – गरम चाय दिया गया और वही गनियारी 41 के पूर्व पार्षद – रीता शाह पति अनिल शाह ने बताया कि स्वेच्छा से पूजा पाठ हेतु क्षेत्र के छठी व्रतियों को 101 नारियल प्रदान किये गये घाट पर जगह – जगह चर्चा बना रहा ।
वही स्थानीयों ने बताया कि गनियारी तालाब घाट वर्ष भर में केवल छठ पूजा पर एक ही बार भारी भीड़ दिखता है और इसके पहले कोई ध्यान देने वाला नही है और बीच – बीच घाट कर्म घण्ट वगैरह का कार्यक्रम होते रहता है वही तालाब मछली ठेकेदारों द्वारा तालाब में मुर्गी फार्म का कचरा कुछ दिन पहले तालाब में डाला गया है जो बदबू से स्थानीय परेशान थे और डाला छठ महापर्व को देखते हुये नगर निगम द्वारा हाल ही में साफ – सफाई के बाद ब्लीचिंग पाउडर वैगरह का छिड़काव से राहत महसूस किये है और कहते है इसके पहले कोई जनप्रतिनिधि व अधिकारी देखने वाला नही है स्थानीय बताते – बताते लगता है कि वर्षो से पीड़ित है अपना दर्द बयां कर रहे थे जिसकी शिकायत उनके द्वारा कही नही की गयी है ।
*मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिक निगम सिंगरौली स्वच्छता टीम के अशोक त्रिपाठी, सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली एसआई – उदय करिहार अन्य एएसआई – महिला – पुरुष प्रधान आरक्षक – आरक्षक, पुलिस कर्मी, समाजसेवी- पप्पू सिंह, सन्तोष सोनी, राजेश सोनी, अनिल शाह, सहित हजारों की संख्या में महिलाये पुरुष – बच्चे – बुजुर्ग – नौजवान छठी व्रतिया व परिजन और अन्य समाजसेवी घाट पर मौजूद रहे ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal